अद्भुत और विचित्र दोनों ही अक्सर इस्तेमाल किए जाने वाले शब्द है। अँग्रेजी में इन दोनों के लिए क्रमशः ‘amazing‘ और ‘bizarre‘ का इस्तेमाल किया जाता है।

इस लेख में अद्भुत और विचित्र (amazing and bizarre) पर सरल एवं सहज चर्चा करेंगे एवं इसके मध्य अंतर जानने का प्रयास करेंगे, तो लेख को अंत तक जरूर पढ़ें;

📌 Join YouTube📌 Join FB Group
📌 Join Telegram📥 PDF
Read in English
अद्भुत और विचित्र

हिमालय की वादियाँ अद्भुत और अविस्मरणीय है। पर वहाँ मैंने एक पौधा देखा जिसकी गंध इतनी विचित्र थी कि अभी भी उसे याद करके मेरे देह सिहर जाता है।

इस उदाहरण को देखकर आप समझ रहे होंगे कि आखिर अद्भुत और विचित्र का कॉन्सेप्ट है। कि अद्भुत से कितना पॉज़िटिव अनुभूति का एहसास होता है जबकि विचित्र से कितना नकारात्मक अनुभूति का। आइये विस्तार से समझते हैं।

अद्भुत और विचित्र में अंतर क्या है? - [Key Difference] WonderHindi.Com

Please Subscribe Our Channel

| अद्भुत मतलब क्या?

अद्भुत वस्तु देखने में चमत्कारिक प्रतीत होती है। यह समय और बुद्धि सापेक्ष (Time and intelligence relative) होती है। मतलब ये कि आज से बहुत वर्ष पहले वायुयान अद्भुत वस्तु दिखाई दे रही थी, लेकिन आज वह साधारण वस्तु है।

इसी प्रकार जिसने रेलगाड़ी नहीं देखी है, उसके लिए यह अद्भुत है, लेकिन जो रोज इससे सफर करता है, उसके लिए यह साधारण वस्तु है।

◼️ अद्भुत से एक प्रकार का सकारात्मक जिज्ञासा का भाव हमारे मन में आ जाता है। हमें सोचने को मजबूर करता है। मन में कुछ इस प्रकार का भाव आता है – Wow क्या सीन है! अद्भुत ।

◼️ अक्सर अद्भुत वस्तु हमें प्रसन्न और स्तब्ध कर देती है, जैसे कि हिमालय की अद्भुत वादियाँ। अद्भुत के पीछे का कॉन्सेप्ट ये होता है, कि चूंकि अपने अज्ञान या अल्प ज्ञान के कारण हम बहुत सारी चीजों को समझ नहीं सकते या उसके तह तक नहीं पहुँच सकते। तो हमें हमारे लिए अद्भुत बन जाता है। इसीलिए कहा जाता है कि जिसे जितना अधिक ज्ञान होता है, उसके लिए उतनी ही कम वस्तुएं अद्भुत होती है।

| विचित्र मतलब क्या?

◼️ जो साधारण से हट कर है, वह विचित्र कहलाता है। कई तरह के रंगों या वर्णों वाला अर्थात रंग- बिरंगा हो और जो मन को चकित कर दे, वह भी विचित्र है। जैसे – आज एक विचित्र जानवर मुझे देखने को मिला।

◼️ विचित्र से एक प्रकार का नकारात्मक या घृणा का भाव आता है। मन थोड़ा अजीब सा करने लगता है। जैसे कि – छि, नाली में गिर जाने के बाद कितना विचित्र लग रहा है वो!

◼️ कुछ ऐसा जो नया और अनोखा हो, जो कौतूहल उत्पन्न करें, जो सहसा सब जगह आसानी से देखने में नहीं आए; वह भी विचित्र है।

| अद्भुत और विचित्र में कुल मिलाकर अंतर

कुल मिलाकर देखें तो विचित्र वही होता है जिसमे औरों की तुलना में नवीनता या अलगावपन का हो। जैसे वो जानवर कितना विचित्र है।

◼️ जबकि अद्भुत में विचित्र की अपेक्षा विस्मय की मात्रा अधिक होती है। इसे इन दो वाक्यों से समझिए- पहला, राम के बाण में अद्भुत शक्ति थी और दूसरा, मसूरी का प्राकृतिक सौन्दर्य अद्भुत है।

इस दोनों वाक्यों में अद्भुत के स्थान पर विचित्र का प्रयोग युक्ति संगत नहीं होगा।

◼️ अद्भुत प्रायः सकारात्मक होता है जबकि विचित्र नकारात्मक।

◼️ अद्भुत अपनी अपूर्वता और विलक्षनता से हमें मुग्ध और स्तब्ध कर देता है, जबकि आशा और कल्पना के विपरीत होने से विचित्र को अक्सर हम नापसंद करते है। जैसे कि अगर ये कहा जाये – इस मिठाई का स्वाद विचित्र है तो मन में उस मिठाई के प्रति नकारात्मक भाव ही आता है, जबकि उसी को अगर ऐसा कहा जाये कि इस मिठाई का स्वाद अद्भुत है तो ऐसा प्रतीत होता है मानो वो कितना अच्छा है।  

◼️ विचित्र में परस्पर विरोधी संभावनाओं की गुंजाइश होती है ; जैसे – वह विचित्र आदमी है, कभी किसी बात पर तो हँसता है और कभी किसी बात पर रोने लगता है।

◼️ अद्भुत कभी-कभी आलौकिक भी हो सकता है; जैसे – ईश्वर की लीला अद्भुत है। विचित्र समझ में आनेवाली वस्तुएं भी हो सकती है; जैसे – धोती पर टाई लगाना विचित्र पहनावा है।

◼️◼️◼️

संबंधित अन्य लेख

चेतावनी और धमकी में अंतर
साधारण और सामान्य में अंतर
अवस्था और आयु में अंतर
लॉकडाउन और कर्फ़्यू में अंतर
चिपकना और सटना में अंतर
समालोचना और समीक्षा में अंतर
विश्वास और भरोसा में अंतर
नाम और उपनाम में अंतर
ईर्ष्या और द्वेष में अंतर
हत्या और वध में मुख्य अंतर
ज्ञापन और अधिसूचना में अंतर 
शासन और प्रशासन में अंतर
Bonds and Loan differences in Hindi
Bond and Debentures differences in hindi
शेयर और इक्विटि में अंतर
private limited vs public limited in hindi
संचित निधि, लोक लेखा एवं आकस्मिक निधि में अंतर