इस लेख में हम लिपस्टिक पर चर्चा करेंगे एवं इससे संबन्धित कुछ मजेदार तथ्यों को समझेंगे, तो इस छोटे से तथ्यात्मक लेख को अंत तक पढ़ें।

इस साइट पर इसी तरह के ढेरों तथ्यात्मक लेखों का संकलन है उसे भी पढ़ने के लिए साइट को एक्सप्लोर करें और दिए गए लिंक को फॉलो करें – 🔮 Cool Facts

लिपस्टिक पृष्ठभूमि

लिपस्टिक एक कॉस्मेटिक है जो कि महिलाओं द्वारा सजने-सवरने के क्रम में होठों पर लगायी जाती है। लिपस्टिक के कई रंग और प्रकार मौजूद हैं। जैसे कि लाल, काला, पिंक, पर्पल इत्यादि।

प्राचीन सुमेरियन और सिंधु घाटी के पुरुषों और महिलाओं ने लगभग 5,000 साल पहले लिपस्टिक का आविष्कार किया था। सुमेरियों ने रत्नों को तोड़ कर या उसे कुचल कर, उसका उपयोग अपने चेहरे को सजाने के लिए किया, मुख्यतः होठों पर और आंखों के आसपास। कहा जाता है कि क्लियोपेट्रा ने अपने होठों पर लाल रंग बनाने के लिए कीड़े (कारमाइन) का इस्तेमाल किया था। यह भी कहा जाता है कि प्राचीन मिस्रवासी सामाजिक स्थिति दिखाने के लिए लिपस्टिक लगाते थे।

इसी तरह से सिंधु-सरस्वती सभ्यता की बात करें तो प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता में महिलाओं ने गेरू के आयताकार टुकड़ों को लिपस्टिक के रूप में इस्तेमाल किया है। इसी तरह से कामसूत्र में लाल लाख और मोम से बने होंठों को रंगने और इसके इस्तेमाल की विधि का वर्णन है।

चीनियों ने भी होठों की नाजुक त्वचा की रक्षा के लिए 1,000 साल पहले मोम से बनी लिपस्टिक बनाई थी। ऑस्ट्रेलिया में, आदिवासी लड़कियां यौवन की रस्मों के लिए अपने मुंह को गेरू से लाल रंग में रंगती थीं। कुल मिलाकर आप समझ सकते हैं कि लिपस्टिक का इतिहास कितना पुराना है;

लिपस्टिक लगाने का चलन
लिपस्टिक लगाने की शुरुआत कब से हुई

चीन और सिंधु घाटी सभ्यताओं से होंठ रंगने वाले चीजों के अवशेष मिले है इससे आप पता कर सकते है कि आज से हजारों साल पहले भी स्त्रियाँ अपने सौन्दर्य के प्रति कितनी गंभीर थी।

पता है एक राज की बात बताऊँ, मुझे तो कभी-कभी लगता रहता है कि कहीं इन्ही स्त्रियों के कारण ये सभ्यताएं खत्म न हुई हो…………………….जोक सपाट …………..। वैसे आपको क्या लगता है…

खैर ऐसा माना जाता है कि 8वीं-9वीं शताब्दी में एक अरबी हकीम जर्राह अबू अल कासिम अल जहराबी ने होंठों को सजाने के लिए लिपस्टिक जैसी ही कोई चीज़ बनायी थी। (क्यूँ किया तुमने ऐसा, आखिर क्यूँ)

मुझे यक़ीन है इसके बाद तो वो जरूर हकीम से हाकिम बन गया होगा। 

समय आगे बढ़ता गया पर इसे उस तरह से कभी भी सामाजिक स्वीकृति नहीं मिली। मिलता भी कैसे, यूरोप में लिपस्टिक लगाना अच्छा नहीं समझा जाता था।

इसपे कई तरह की पाबंदियाँ लगी हुई थी। क्योंकि कई लोगों को लगता था की ये औरत डायन है शायद किसी का खून पी के आयी है।

हाँ वो बात अलग है कि कई औरतों को देखकर तो ये आज भी लगता रहता है……………….।

जो भी हो इस सबके बावजूद भी 16वीं सदीं में इंग्लैंड की रानी एलिज़ाबेथ अपने होंठों को लाल रंग से रंगती थी।

ये लाल रंग मोम और फूलों के रंगों से मिलकर बनाया जाता था। इससे हुआ ये कि ये धीरे-धीरे चलन में आना शुरू हो गया।

अब रानी लगाए और वो चलन में न आए ऐसा भला हो सकता है क्या!

19वीं सदीं के अंत में फ्रांसीसी कंपनी गेर्ले ने लिपस्टिक का उत्पादन शुरू किया। और धीरे-धीरे उसकी मांग बढ़ती ही गयी।

फिर आयी  हॉलीवुड की अभिनेत्री मार्लिन मुनरों और एलिज़ाबेथ टैलर उसने लिपस्टिक क्या लगाई लगभग पूरी दुनिया में ही लिपस्टिक का चलन शुरू हो गया

ये प्रथा आज भी जारी है। 

कुछ तथ्य

लिपस्टिक में मोम, तेल, एंटीऑक्सिडेंट से बने होते हैं। मोम ठोस लिपस्टिक को संरचना प्रदान करता है। लिपस्टिक में विभिन्न तेल और वसा का उपयोग किया जाता है, जैसे जैतून का तेल, खनिज तेल, कोकोआ मक्खन, लैनोलिन और पेट्रोलेटम।

मैट लिपस्टिक (matte lipstick) में सिलिका जैसे अधिक फिलिंग एजेंट होते हैं लेकिन इनमें अधिक इमोलिएंट (त्वचा को सॉफ्ट करने वाला तत्व) नहीं होते हैं। वहीं क्रीम लिपस्टिक में तेलों की तुलना में अधिक वैक्स होते हैं। होठों को चमकदार फिनिश देने के लिए ग्लॉसी लिपस्टिक का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें अधिक तेल होता है।

शिमरी या फ्रॉस्ट लिपस्टिक में अभ्रक, सिलिका और सिंथेटिक मोती के कण, जैसे बिस्मथ ऑक्सीक्लोराइड हो सकते हैं, जिससे उन्हें एक चमकदार या झिलमिलाता चमक मिल सके।

1970 के दशक के अंत में ब्लैक लिपस्टिक का चलन शुरू हुआ और 1990 के दशक में ब्लैक लिपस्टिक लोकप्रिय हो गई। उससे पहले 1950 के दशक में, डरावनी फिल्मों में अभिनय करने वाली अभिनेत्रियों द्वारा काली लिपस्टिक लगायी जाती थी।


भाषा और बोली में अंतर । Language and Dialect in Hindi

सत्यनिष्ठा और ईमानदारी में अंतर – Integrity and Honesty difference

जानने और समझने में अंतर होता है?

हंसी और दिल्लगी में अंतर क्या है?

Attitude and Aptitude differences ॥ अभिवृति और अभिक्षमता में अंतर

एथिक्स और नैतिकता में अंतर को समझिए

पकड़ना और थामना में अंतर क्या है?

सहानुभूति और समानुभूति में अंतर

क्षमता और योग्यता में अंतर