इस लेख में हम बुरुशस्की भाषा परिवार (Burushaski Language Family) पर सरल एवं सहज़ चर्चा करेंगे एवं इसके विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने का प्रयास करेंगे।

बेहतर समझ के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें और इसके पिछले वाले लेख को अवश्य पढ़ें ताकि आप समझ सकें कि भाषाओं के वर्गीकरण का आधार क्या है? 📄 भाषा से संबंधित लेख

Like Facebook PageRelax with Music VideosWonderHindi Youtube
बुरुशस्की भाषा
Burushaski written in Nastaliq script; image credit wikimedia

| बुरुशस्की भाषा परिवार की पृष्ठभूमि

भाषा को मुख्य रूप से दो भागों में वर्गीकृत किया जाता है – आकृतिमूलक वर्गीकरण (morphological या syntactical classification) और पारिवारिक वर्गीकरण (genealogical classification)।

पारिवारिक वर्गीकरण के तहत विद्वानों ने सम्पूर्ण भाषा को भौगोलिक आधार पर पहले चार खंड में विभाजित किया है, जो कि कुछ इस तरह है; (1) अमेरिकी खंड (2) अफ्रीका खंड (3) यूरेशिया खंड (4) प्रशांत महासागर खंड

इसी में से यूरेशिया खंड के तहत 10 भाषा परिवारों को रखा गया है, उसी में से एक है बुरुशस्की भाषा परिवार (Burushaski Language Family), और इस लेख में हम इसी पर चर्चा करने वाले हैं।

Read – भारोपीय भाषा परिवार (Indo-European Language Family)

बुरुशस्की भाषा परिवार (Burushaski Languages)

बुरुशस्की भाषा, मुख्य रूप से उत्तरी पाकिस्तान के हुंजा, नगर और यासीन घाटियों में बोली जाने वाली भाषा है। लगभग 1,20,000 लोग इस भाषा को बोलते हैं। भारत में, बुरुशस्की भारत के श्रीनगर में हरि परबत क्षेत्र के बोतराज मोहल्ला में बोली जाती है।

इस भाषा को कई अन्य नामों से भी जाना जाता है, जैसे कि बिल्टम, खजुना, कुंजुत, ब्रशस्की, बुरुकास्की, बुरुस्की, ब्रुगास्की एवं बुरुशकी इत्यादि। भाषा विद्वानों का मानना है कि बुरुशस्की एक ऐसी भाषा है, जिसका अन्य भाषाओं से आनुवंशिक संबंध अभी तक स्पष्ट नहीं है। इस संबंध में भाषा विद्वान इसे बास्क भाषा की तरह मानते है, जो स्पेन और फ्रांस के पश्चिमी पाइरेनीज़ में बोली जाने वाली भाषा है। हालांकि बुरुशस्की और कई अलग-अलग भाषा परिवारों के बीच संबंध स्थापित करने का प्रयास किया गया है, लेकिन अधिकांश भाषाविदों द्वारा किसी को भी स्वीकार नहीं किया गया है।

| बुरुशस्की भाषा की विशेषताएँ

बुरुशस्की भाषा लिखित भाषा के बजाय मुख्यतः बोली जाने वाली भाषा है। इसमें कभी-कभी उर्दू वर्णमाला का उपयोग किया जाता है, हालांकि इसकी कोई निश्चित शब्दावली मौजूद नहीं है।

तिब्बती स्रोत के अनुसार, गिलगित घाटी की एक भाषा “ब्रू झा” हैं, जो बुरुशस्की प्रतीत होती है, इसकी लिपि विलुप्त झांग झुंग भाषा को लिखने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पांच लिपियों में से एक थी। ऐसा माना जाता है कि बुरुशस्की कभी एक महत्वपूर्ण साहित्यिक भाषा रही होगी, लेकिन ब्रू ज़ा पांडुलिपियां आज उपलब्ध नहीं है जिससे कि ये स्पष्ट हो सके।

बुरुशस्की भाषा में चार लिंग शामिल हैं – (1) पुरुष मनुष्य, (2) महिला मनुष्य, (3) जानवर एवं निर्जीव वस्तुएं जो मात्रात्मक हैं; और (4) अमूर्त वस्तुएँ (abstract items) जिसको कि गिना नहीं जा सकता।

यहाँ ये याद रखिए कि कुछ शब्द गणनीय (यानी कि मात्रात्मक) और अगणनीय (यानी कि जिसको गिना नहीं जा सकता) दोनों वर्ग से संबंधित हो सकते हैं, जो अर्थ में अंतर पैदा करते हैं। उदाहरण के लिए, जब गणनीय होता है, तो इस भाषा में ‘बाल्ट (báalt)’ का अर्थ ‘सेब’ होता है, लेकिन जब अगणनीय (uncountable) होता है, तो इसका अर्थ होता है ‘सेब का पेड़’

बुरुशस्की भाषा का शब्द क्रम आम तौर पर कर्ता-कर्म-क्रिया (subject–object–verb) है।

| समापन टिप्पणी

बुरुशस्की पाकिस्तान में लगभग 120,000 वक्ताओं द्वारा बोली जाती है, और भारत में भी कुछ सौ लोग इस भाषा को बोलते हैं। जैसा कि हमने ऊपर भी जाना कि पाकिस्तान में, यह तीन मुख्य घाटियों में बोली जाती है: यासीन, हुंजा और नगर। हुंजा और नगर की किस्में थोड़ी भिन्न होती हैं, लेकिन स्पष्ट रूप से एक ही भाषा की बोलियां हैं। यासीन किस्म, जिसे उपनाम वेर्चिकवार के नाम से भी जाना जाता है, बहुत अधिक भिन्न है। यासीन और हुंजा-नगर के बीच बोधगम्यता कठिन है, और यासीन को कभी-कभी एक अलग भाषा माना जाता है और शुद्ध बुरुशस्की यासीन घाटी में बोली जाती है। यासीन पड़ोसी भाषाओं के संपर्क से सबसे कम प्रभावित है। यासीन बुरुशस्की बोलने वालों के एक चौथाई द्वारा बोली जाती है।

भारत में बोली जाने वाली बुरुशाकी की बोली कश्मीरी, हिंदी और उर्दू से प्रभावित है। जम्मू और कश्मीर की बुरुशस्की, हुंजा में बोली जाने वाली बोली की तुलना में नगर में बोली जाने वाली बोली के साथ अधिक समानताएं साझा करता है।

यहाँ से याद रखिए कि इस भाषा में कोई मानक लेखन प्रणाली नहीं है, हालांकि 1940 के दशक से एक संशोधित फारसी-अरबी प्रणाली का उपयोग किया गया है। कोई लिखित साहित्यिक परंपरा नहीं है, लेकिन कई मौखिक परंपराएं एकत्र की गई हैं। बुरुशस्की अपने वक्ताओं के बीच आत्म-पहचान की भाषा बनी हुई है।

उम्मीद है बुरुशस्की भाषा आपको समझ में आया होगा। भाषा विज्ञान को अच्छे से समझने के लिए भाषा पर लिखे अन्य लेखों को भी पढ़ें ;

भाषा विज्ञान एवं संबंधित अवधारणा [Basic Concept]
भाषा और बोली में अंतर।Language and Dialect in Hindi
भाषा में परिवर्तन का कारण : संक्षिप्त परिचर्चा [भाषा-विज्ञान]
भाषा का पारिवारिक वर्गीकरण [संक्षिप्त एवं सटीक विश्लेषण]

References,
भाषा विज्ञान DDE MD University [Text Book]
Britannica, T. Editors of Encyclopaedia. “Burushaski language.” Encyclopedia Britannica, November 7, 2011. https://www.britannica.com/topic/Burushaski-language.
Wikipedia contributors. (2022, September 22). Burushaski. In Wikipedia, The Free Encyclopedia. Retrieved 22:08, September 24, 2022, from https://en.wikipedia.org/w/index.php?title=Burushaski&oldid=1111716898

शिक्षा क्या है?: क्या आप खुद को शिक्षित मानते है?

भारत में आरक्षण [Reservation in India] [1/4]

आरक्षण का संवैधानिक आधार एवं इसके विभिन्न पहलू [2/4]

आरक्षण का विकास क्रम (Evolution of Reservation) [3/4]

रोस्टर (Roster) – आरक्षण के पीछे का गणित [4/4]

क्रीमी लेयर (Creamy Layer) : पृष्ठभूमि, सिद्धांत, तथ्य…