हम जानते हैं कि एक इंसान होने के नाते हम सब एक हैं लेकिन सबका दिमागी क्षमता एक सा नहीं होता है, कोई जीनियस होता है तो कोई मंदबुद्धि ।

इस लेख में हम मंदबुद्धि पर सरल एवं सहज चर्चा करेंगे एवं इसके विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे कि इडियट और IQ टेस्ट को भी समझेंगे, तो लेख को अंत तक जरूर पढ़ें;

मंदबुद्धि

मंदबुद्धि और इडियट किसे कहते हैं?

मंदबुद्धि का इडियट से क्या लेना-देना है? इसे समझने से पहले आइये एक टेस्ट करते हैं। टेस्ट विडियो के रूप में हैं। जिसे कोई भी कोई भी अपने कॉमन सेंस से सॉल्व कर सकता है।

इसमें कुल 5 प्रश्न है और प्रत्येक प्रश्न 20 अंकों का है। यानी कि ये कुल 100 नंबर का टेस्ट है।

बस आप से एक अनुरोध है कि खुद के साथ ईमानदार रहिए और देखिये कि आप कितने प्रश्नों का जवाब सही देते हैं वो भी दिये गए समय में। जितना भी आपका स्कोर आया हो उसे अपने मन में रखिए और आगे पढ़िये। आप समझ जाएँगे।


Please Subscribe Our Channel

मंदबुद्धि और IQ टेस्ट का संबंध

लोग मंदबुद्धि क्यूँ होते हैं? और ये इडियट क्या होता है, ये जानने से पहले IQ टेस्ट समझना जरूरी है क्यूंकी ये सब आईक्यू से ही जुड़ा हुआ है। 

मानव बुद्धि (ह्यूमन इंटेलिजेंस) का आकलन करने के लिए खास तरह से डिज़ाइन एक टेस्ट है। जिसमें प्राप्त स्कोर के अनुसार आपके आईक्यू क्षमता का आकलन किया जाता है।

इसी आईक्यू टेस्ट में प्राप्त स्कोर आपके मानसिक बुद्धिमता के स्तर को बताते है। ये बताते है कि आप कितने कुशाग्र बुद्धि के है या फिर कितने मंदबुद्धि; कि आप कितने जीनियस है या फिर कितना बड़ा इडियट।

IQ का उपयोग 

IQ दरअसल आपके समस्या को हल करने की आपकी काबिलियत बताता है। ये आपके बौद्धिक और मानसिक क्षमता को बताता है,
ये आपकी निर्णय लेने की क्षमता को बताता है,

इसीलिए आईक्यू स्कोर का उपयोग शैक्षिक प्लेसमेंट, बौद्धिक विकलांगता के आकलन और नौकरी आवेदकों के मूल्यांकन के लिए किया जाता है। 

IQ का इतिहास

बुद्धि के रेटिंग के मानकीकृत परीक्षण बनाने का श्रेय अल्फ्रेड बिनेट और थियोडोर साइमन को जाता है। जिन्होने 1905 में बिनेट-साइमन परीक्षण लोगों के सामने रखा जो कि मौखिक क्षमताओं पर केन्द्रित था ।

इसका उद्देश्य स्कूली बच्चों में मानसिक क्षमता की पहचान करना था। बिनेट साइमन पैमाने पर स्कोर से बच्चे की मानसिक आयु का पता चलता है। 

लोग मंदबुद्धि क्यूँ होते है?

एक उदाहरण के माध्यम से इसे समझते है :- यदि शरीर के अंगों के स्वस्थ रहने पर भी कोई 16 साल का बालक अपने हाथ से सफाई के साथ नहीं खा सकता, तो मान लेते हैं उसकी मानसिक आयु चार वर्ष है। ऐसा इसीलिए क्योंकि चार वर्ष के बच्चे ही ठीक से खाना नहीं खा सकते।

अगर ऐसा है तो उसका IQ(इंटेलीजेंस कोशेंट) यानी कि बुद्धि गुणांक (स्टेन फर्ड-बिनेट के अनुसार) 4 ÷16 × 100 अर्थात 25, माना जाएगा। 

प्रश्नों के आधार पर आईक्यू टेस्ट करना इसी का एक परिमार्जित रूप है।

इडियट किसे कहते हैं? (What is an idiot?)

इस गुणांक के आधार पर अल्पबुद्धि को तीन वर्गों में विभाजित किया जाता है। यदि यह गुणांक 20 या उससे कम है तो व्यक्ति को अँग्रेजी में इडियट कहा जाता है। मुझे उम्मीद है आप सब लोगों ने इससे ज्यादा नंबर लाये होंगे।

न्यूनबुद्धि

वहीं यदि उसका उम्र 16 की जगह मान लेते है 8 होता तो 4/8*100 = 50 । तो 20 और 50 के बीचवाले व्यक्ति को न्यूनबुद्धि या इंबेसाइल कहा जाता है और 

दुर्बल बुद्धि

50 से 70 के बीच वाले व्यक्ति को दुर्बल बुद्धि (फिबुल माइंडेड) वाला इंसान कहा जाता है। 

एक नॉर्मल इंसान और जीनियस का IQ कितना होता है?

हो सकता है आपके दिमाग में आए कि नॉर्मल इंसान का आईक्यू कितना होता है तो ये समान्यतः 90 से 110 के बीच होता है।

अगर 140 के आसपास हो तो उसे हाई आईक्यू कहा जाता है और यदि 160 के आसपास हो तो उसे जीनियस कहा जाता है। जैसे बिल गेट्स का आईक्यू 160 के आसपास था।

हालांकि आईक्यू का ये वर्गीकरण कितना सही है इस पर मनोवज्ञानिकों और विशेषज्ञों का दो मत है। इसपे अक्सर सवाल भी उठते रहते हैं।

पर जो भी हो अभी तो हमारे पास यही एक जांचा-परखा तरीका है बौद्धिक क्षमता को आकलन करने का। आप अपने विवेक के अनुसार ही इस पर भरोसा करें।

मंदबुद्धिता को प्रभावित करने वाले कारक

बहुत सारे कारक हैं जो मंदबुद्धिता को प्रभावित करते हैं। यानी कि मंदबुद्धि होने के बहुत से कारण हो सकते हैं।

जैसे कि –
आनुवंशिकता, साझा पारिवारिक वातावरण,
परिवार के बाहर का वातावरण, व्यक्तिगत जीन,
संगीत, मस्तिष्क शरीर रचना, स्वास्थ्य,
सामाजिक सहसंबंध, नौकरी, आय इत्यादि-इत्यादि

??◼??

# Related Articles

रोबोट क्या है और ये कितने प्रकार के होते हैं?
उपग्रह के प्रकार ॥
उपग्रह के उपयोग ॥
भारत द्वारा छोड़े गये उपग्रह
Indian GPS NavIC, क्या NavIC अमेरीकन GPS की जगह ले पाएगा?
भारत का नक्शा बनाना सीखें
स्वास्तिक क्या है? इसका धार्मिक महत्व क्यों हैं?
काउंटडाउन क्या है? प्रक्षेपण से पहले काउंटडाउन क्यों किया जाता है?
क्रिकेट के एक ओवर में छह गेंदे ही क्यूँ होते हैं?