इस लेख में ढेरों MInd game questions यानी कि दिमाग लगाने वाला puzzles का संकलन है, जिसका कि answer इसी लेख के नीचे आपको मिल जाएगा।
इसके साथ ही इस लेख के अंत में अन्य पहेलियों वाले लेखों का Link दिया हुआ है उसे भी जरूर पढ़ें, और पसंद आए तो शेयर जरूर करें। तो आइये अब MInd game questions देखते हैं;
मोटरसाइकिल सवार पिता और पुत्र की दुर्घटना हो जाती है। दो अलग-अलग एंबुलेंस उन्हे अलग-अलग हॉस्पिटल लेकर जाती है। पुत्र को जब ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया, तो डॉक्टर ने कहा कि मुझ से इसका ऑपरेशन नहीं हो सकता क्योंकि यह मेरा बेटा है। यह कैसे हो सकता है?
Puzzle 2
जितना तुम आगे बढ़ाते हो उतने ही पीछे छूट जाते हो बताओ तो वह क्या है?
Puzzle 3
एक आदमी ट्रक चला रहा था। उसने ट्रक की लाइट भी नहीं जलाई थी और चांद भी नहीं निकला हुआ था. सामने एक औरत सड़क पार कर रही थी बताओ कि उसने उस औरत को कैसे देखा?
Puzzle 4
चिंकी के पिता के पांच बच्चे हैं, नाना,नैनी,नीनी,नोनो,पांचवे बच्चे का नाम क्या है?
Puzzle 5
वह क्या है जो ट्रेन के साथ आती है, ट्रेन के साथ जाती है; उसका ट्रेन से कोई फायदा नहीं, फिर भी ट्रेन उसके बिना नहीं चल सकती?
कुल मधुमक्खियों में से आधी का वर्गमूल मर गया। फिर कुल मधुमक्खियों का 8/9 समूह उड़ कर कहीं और चला गया। एक मधुमक्खी कमल के फूल के अंदर फंस गया जिसे खोजता हुआ एक और मधुमक्खी वहाँ आ गया। अब आपको ये बताना है कि कुल कितनी मधुमक्खियाँ थी?
Puzzle 23
राज, सिमरन को देख रहा है। सिमरन राहुल को देख रही है। राज शादीशुदा है, लेकिन राहुल नहीं है, और हम नहीं जानते कि सिमरन शादीशुदा है या नहीं। तो क्या यहाँ एक विवाहित व्यक्ति अविवाहित व्यक्ति को देख रहा है?
Puzzle 24
आप सड़क के एक दोराहे पर है, वहाँ से एक रास्ता एक ऐसे शहर की ओर जाता है जहां सब झूठ ही बोलता है। वहीं दूसरा रास्ता उस शहर की ओर जाता है जहां सब सच बोलते है। आपको सत्य वाले शहर जाना है लेकिन आपको पता नहीं है कि कौन सा रास्ता सत्य के शहर की ओर जाता है। संयोग से आपको उसी दोराहे पर एक आदमी मिलता है जो उसी दोनों शहर में से किसी एक का निवासी है। आप उससे क्या प्रश्न पुछेंगे जिससे की आपको पता चल जाए कि सत्य के शहर को जाने वाला रास्ता कौन सा है।
Puzzle 25
सुमन और ललिता ने एक दूसरे के खिलाफ टेनिस खेलने का फैसला किया। उन्होंने खेले गए प्रत्येक गेम पर 100 रुपए का दांव लगाया। सुमन ने तीन दांव जीते और ललिता ने 500 रुपए जीते। उन्होंने कितने खेल खेले?
✅1. डॉक्टर लड़के की माँ है। ✅2. कदम ✅3. क्योंकि दिन का समय था ✅4. चिंकी ✅5. आवाज़ ✅6. क्योंकि उनका जन्मदिन 29 फरवरी को होता था ✅7. दोनों का वजन सामान था ✅8. नाम ✅9. सुई ✅10. 38+26+24+10+2 ✅11. डाक टिकट ✅12. दस्ताना (ग्लव्स) ✅13. क्योंकि वे तीन ही थे दादा, पिता और पोता ✅14. 30,000 अंडे ✅15. मशरूम ✅16. लाइब्रेरी ✅17. आग ✅18. मानचित्र ✅19. नाई ✅20. वह व्यक्ति पायलट है
✅ 21. अगर आप इसके पहले अंक और आखिरी अंक को जोड़ेंगे तो (1+100) 101 आएगा, अगर आप इसके दूसरे अंक और अंतिम से दूसरे अंक को जोड़ेंगे (2+99) तब भी 101 आएगा। और ये इसी तरह से चलता रहेगा और आपको कुल 50 जोड़े देखने को मिलेंगे। इसी 50 को 101 से गुणा कर देने पर हमने अपना answer मिल जाएगा जो कि 5050 होगा।
✅ 22. इसका उत्तर 72 होगा। कैसे इसे आप नीचे देख सकते हैं;
✅ 23. हाँ। अगर मान लें कि सिमरन शादीशुदा है, तो वह शादीशुदा है और राहुल को देख रही है, जो अविवाहित है। अगर सिमरन अविवाहित है, तो राज, जो शादीशुदा है, उसे देख रहा है। किसी भी तरह से, यह कथन सही है।
✅ 24. आप उससे पुछेंगे कि “आप किस दिशा में रहते हैं?” अगर वो आदमी झूठ के शहर से होगा तो वो झूठ बोलेगा और आपको सत्य के शहर की ओर इशारा करेगा। और वहीं अगर वो आदमी सत्य के शहर से होगा तो आपको सत्य के शहर की ओर इशारा करेगा। दोनो की सूरतों में आप सत्य के रास्ते पर चले जाएँगे।
✅ 25. ग्यारह। चूंकि ललिता सुमन से तीन गेम हार गई थी, इसलिए उसे 300 रुपए (100 रुपए प्रति गेम) का नुकसान हुआ था। इसलिए, उसे तीन और गेमों के साथ उस 300 रुपए को वापस जीतना था, फिर 500 रुपए जीतने के लिए और पांच गेम जीतना था।