इस लेख में इंटरनेट पर मौजूद Fun के लिए कुछ मज़ेदार वेबसाइट (Amazing websites for fun) की संक्षिप्त Description के साथ Listing की गई है;

तो इस लेख में अंत तक जरूर बने रहें, साथ ही नीचे इसी से संबंधित अन्य लेखों का लिंक भी दिया गया है, उसे भी visit करें, और पसंद आए तो शेयर भी करें।

Amazing websites for fun

| Best Amazing websites for fun

Internet की दुनिया कमाल की है, ये बात हमें तब पता चलती है जब हम यहाँ खोज कुछ और रहे होते हैं और मिल कुछ और जाता है। पर ऐसी चीज़ें मिलता है कि हम उसी में थोड़ी देर के लिए खो जाते हैं।

हम जानते हैं कि internet पर अरबों sites होंगे पर ये दुनिया इतनी बड़ी है कि इसके सारी चीजों को Explore करना नामुमकिन सा हो जाता है। ऐसे में हम Internet पर मौजूद कुछ अजूबों से महरूम रह जाते हैं।

आप इससे महरूम न रहे इसीलिए आज हम इस लेख में बात करने वाले है कुछ ऐसे ही Amazing websites for fun के बारे में, जिसके बारे में आम तौर पर लोगों को पता नहीं होता है।

जहां इसमें से कुछ बड़े ही काम का है वहीं कुछ बहुत ही मजेदार ! तो आइये एक-एक कर के इन websites के बारे में जानते हैं। सभी वेबसाइटों का Link दिया हुआ है ताकि आप उसे आसानी से Access कर सकें।

| Listing of Amazing websites for fun with description

| Prank your Friends फिल्मों में जिस तरह से कम्प्युटर हैक किया जाता है उसी प्रकार कोडिंग का इस्तेमाल करते हुए हैक कीजिये और लोगों को चौंका दीजिये। जब आप इसका इस्तेमाल करेंगे आप समझ जाएँगे कि साइन्स फिक्सन मूवी में किस तरह से कम्प्युटर हैक किया जाता है।

| Hacker Typer – हैकर बनना चाहते हैं तो भी बिना पढ़ाई के तो इस website को visit करें। ये ऊपर वाले साइट की तरह ही है, यहाँ पर आप खुद को हैकर जैसा महसूस करा सकते हैं। बिना किसी पढ़ाई के ऐसी हैकिंग कोई भी नहीं सीखा सकता है।

| Pointer Pointer टाइम पास न हो रहा हो तो मजे के लिए ये भी अच्छा साइट है। इस वेबसाइट को ओपेन करने के बाद आप स्क्रीन पर जहां भी टच करेंगे या फिर कर्सर ले जाएँगे। आपको वहीं पॉइंट करते कुछ तस्वीरें मिल जाएंगी। कर के देखिये आप को आश्चर्य होगा कि ऐसा कैसे होता है?

| Zoomquilt किसी चीज़ को आप कितना ज़ूम कर सकते है। इस वेबसाइट को आप देखिये, आप देखते जाइयेगा ये ज़ूम होते जाएगा। आपको खुद ही थक कर वापस बाहर आना पड़ेगा। ये काफी मजेदार है। इसमें दिखाये गए तस्वीर काफी अच्छी होती है। तो आपको देखकर जरूर अच्छा लगेगा।

| Find the Invisible Cow इस पे होता है क्या है? यहाँ पर गाय की आवाज सुनने को मिलेगी, वो भी बार-बार लगातार, तो जरूर सुने।

| EssayTyper अगर आपको टाइपिंग नहीं आती तो चिंता मत कीजिये बस इस वेबसाइट पर अपनी कोई मनपसंद की टॉपिक चुनिये और कीबोर्ड पर जो मन में आता है दबाइये। आपको पता चल जाएगा कि आप कितने अच्छे टाइपिस्ट (typist) है। ये अपने दोस्तों के साथ मजे लेने के लिए अच्छा है।

| MapCrunch इस pandemic में अगर घूमने नहीं जा पा रहे हैं तो कोई बात नहीं इस साइट को visit कर लीजिये। ये आपको random जगह पर ले जाएगा जहां आप 360 degree views देख सकते हैं। मजेदार बात ये है कि ये आपको ऐसी-ऐसी जगह दिखाएगा जिसे आप जरूर देखना चाहेंगे।

| इसे भी पढ़ें – Online tools for students

| रोबोट डांसर – ये तो कमाल का वेबसाइट है। म्यूजिक पे रोबोट को जिस तरह से डांस करवाना है – करवाइये ! अगर अपने daily के काम से bore हो रहे हैं तो फिर यहाँ आप अपनी बोरियत दूर कर सकते हैं। बेशक ये आपको अच्छा लगेगा। मोबाइल पे तो मैंने try नहीं किया है लेकिन desktop या laptop पे इसे देखते ही बनता है।

| Paper Toilet अगर आपको toilet paper roll घुमाने में मजा आता है तो यहाँ जाइये और घुमाइए। यहाँ आपको एक toilet paper पूरे के पूरे मिलेंगे आपको, आपका काम बस इतना है कि उसमें से पेपर निकालिए और उसे खर्च कीजिये।

| T-Rex game अगर आप गूगल क्रोम इस्तेमाल करते है है तो कभी न कभी slow internet connection की वजह से आपके स्क्रीन पर ये टी-रेक्स गेम जरूर आया होगा, अच्छे-खासे score भी किए होंगे, पर अगर आप इसे full network के साथ भी खेलना चाहते हैं तो खेल सकते हैं। बस इस लिंक पर क्लिक कीजिये।

| Scream Into the Void अपनी feeling यहाँ लिखो और फिर देखों कैसे चिल्लाया जाता है। अपना सारा आक्रोश यहाँ बाहर निकाल सकते हैं।

| Snake Game अगर आप पहले के नोकिया के फोन के snake गेम को मिस करते हैं तो ये आपके लिए है। आप यहाँ से अपने पुराने यादों को ताजा कर सकते हैं। वही वाले snake game को बड़े स्क्रीन पर खेल सकते हैं।

| Shady URL अगर अपने दोस्तों को थोड़ा डराना चाहते हैं? तो यहाँ से किसी url को shorten कीजिये। इससे original url एक ऐसे url में बदल जाएगा जो देखने में suspicious लगेगा।

| Pacman Game ये एक pacman गेम है ऊपर के गेम की तरह ये भी एक समय बहुत पॉपुलर था। आप चाहे तो इसे भी खेल सकते हैं। ये भी उतना ही मजेदार है जितना कि t-rex।

| Stellarium अगर आपको visible cosmos और cosmic body को virtual देखना हैं तो यहाँ पहुंचिए। अगर आप इसे desktop में देखेंगे तो और भी मजा आएगा। इसकी अच्छी बात ये है कि ये उस बारे में बहुत सारी fact भी आपको बताएगा। तो जरूर visit कीजिये।

| Wallpaper नाम से ही स्पष्ट है कि ये वालपेपर वाला साइट है। इसमें कुछ वालपेपर दिखाया जाएगा। ज्यादा नहीं बस कुछ ही, इसीलिए बस थोड़ी देर अपने दिमाग को divert करना चाहते हैं तो फिर यहाँ जरूर जाइए और देखिये।

| 2048 games – जब तक 2048 तक न पहुँच जाये, छोड़िएगा मत। वैसे तो ये बच्चों के लिए बनाया गया लगता है लेकिन बड़े भी टाइम पास करने के लिए इसे खेल सकते हैं।

| Google Archive जब शुरू-शुरू में गूगल बना था तो उसका साइट कुछ ऐसा था। कैसा था इसके लिए जाइए और सर्च कीजिये और खुद ही देख लीजिये कि कैसा था।

| Freerice – इस ऑनलाइन वोकैब क्विज़ पर आपको मिलने वाले हर सही उत्तर के लिए, फ्रीराइस के प्रायोजक संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (United Nations World Food Program) को चावल के 10 दाने के बराबर नकद दान करेंगे।

| RADIO GARDEN – ये कमाल का tool है, ये क्या करता है इसे बताने से अच्छा होगा कि आप इसे खुद ही visit करें और explore करें। समझने के लिए समझ लीजिये कि ये जो भी radio से संबन्धित है और यहाँ पर आपको world map दिखाया जाएगा। जहां पर भी आपको डॉट नजर आ जाये बस उसे क्लिक कर दीजिये फिर देखिये क्या होता है।

इसी का एक alternative site है जिसका डिज़ाइन थोड़ा अलग है और काम करने का तरीका भी थोड़ा सा अलग है। आप चाहे तो इसे भी try कर सकते हैं। यकीन मानिए आपको मजा आ जाएगा। – Radiooooo

[शेयर मार्केट को समझना उतना भी मुश्किल नहीं है अगर उसे सही तरीके से समझा दिया जाए, शेयर मार्केट के basics को समझिए बिल्कुल zero लेवल से यकीन मानिए मजा आ जाएगा – शेयर मार्केट की बेसिक्स]

| Bonus Amazing websites for fun

| MuscleWIki यहाँ पर full muscled body दिखाई जाएगी, उसमें से जिस भी पार्ट को आप क्लिक करेंगे उससे संबंधित workout आपको बताया जाएगा। इसका इंटरफ़ेस बहुत ही आसान है इसीलिए ये आपको बहुत ज्यादा पसंद आएगा।

| Internet Live Stats  यहाँ से पता कर सकते हैं कि रीयल-टाइम में कितने ट्वीट, Instagram पोस्ट और ईमेल भेजे जा रहे हैं!। वैसे इसका कोई खास मतलब बनता नहीं है फिर भी जिसे डाटा पसंद है उसके लिए ये कमाल के आंकड़े है।

| This Is Sand कमाल का platform है अगर sand artist बनना चाहते हैं तो बस यहाँ आइये और बन जाइये। sand की यहाँ कमी नहीं है, जितना चाहे इस्तेमाल कर सकते हैं। जब आप इससे कुछ बनाएँगे सचमुच में आपको मजा आएगा।

| Shark Tracker जिन-जिन sharks के ऊपर ट्रैकर लगाया गया है उसे अगर आप रियल टाइम में देखना चाहते हैं कि वो अभी समंदर में कहाँ है तो यहाँ से देख सकते हैं। ये भी एक अच्छा thrill है। कम से कम कुछ प्रश्न तो मन में जरूर ही आ जाएँगे।

| Gravity Points  खाली space में gravity create कीजिये और देखिये क्या होता है। आप चाहें तो कई gravity point भी create कर सकते हैं। उसके चारों ओर आपको bodies चक्कर लगाते नजर आएगा।

| Instructables अगर आप खुद से बहुत कुछ बनाना चाहते हैं लेकिन बना नहीं पाते हैं तो यहाँ visit कर सकते हैं यहाँ से step-by-step guide मिल जाएगा। तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है इससे आपको समझने में आसानी होगी। हालांकि ये हिन्दी में उपलब्ध नहीं है। अगर english समझते हैं तो फिर आपके लिए सोने पे सुहागा है।

| Space Jam अगर आप किसी software या apps को download नहीं करना चाहते हैं फिर भी game खेलना चाहते हैं तो यहाँ visit कर सकते हैं। यहाँ फिलहाल 4 game उपलब्ध है जो कि lightweight और आसान है और chrome जैसे browser पर खेल सकते हैं।

| Quick, Draw आप यहाँ जो भी draw करेंगे computer उसे guess करने की कोशिश करेगा और आपको उसकी voice सुनायी देगी। टाइम पास करने के लिए अच्छा है। दरअसल यह एक रोबोट को आकृति पहचानने योग्य बनाने की google की एक पहल है।

| Rainy Mood बिना भींगे अगर बारिश का मजा लेना चाहते हैं तो यहाँ से ले सकते हैं। ये ठंडी में भी आपको बारिश का अहसाह कराएगा। और इसे आप अन्य दूसरे तरीके से भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

| List of Conspiracy Theories ये wikipedia का एक page है जहां से आप उन सभी conspiracy theories को देख सकते हैं जो अभी अभी तक सामने आया है। इसे आप ज्ञान के नजरिए से भी पढ़ सकते हैं और fun के नजरिए से भी।

| 29a.ch काफी creative साइट है ये यहाँ से आप cosmos को draw कर सकते हैं। दरअसल ये बहुत ही मजेदार है आप बस उँगलियाँ क्लिक करते रहते हैं और कुछ डिज़ाइन होता रहता है। relax करने के लिए अच्छा है।

| Amazing websites on internet अगर आपको इतने से भी मन नहीं भरा और कुछ और नया देखना चाहते है तो इस लेख को जरूर पढ़िए यहाँ भी लगभग 50 amazing websites की listing की गई है वो भी description के साथ।

तो कुल मिलाकर Amazing websites for fun नामक इस लेख में इतना है, उम्मीद है आपको मजा आया होगा, अगर ऐसा है तो इसे शेयर जरूर करें, इसके बदले आपको जाते-जाते कुछ और साइट का लिंक दिये जा रहा हूँ, सभी को visit करें और साइट पर उपलब्ध अन्य बेहतरीन लेखों को भी पढ़ें।

?◼?

| More Important articles (हिन्दी में)

learn english from home for free
Best free websites for photo editing highly recommended
Highly Recommended Online Study websites for student
unique web tools on internet for all
Most useful websites for video editing
Amazing websites on the internet for all

✖️ If i will find other Amazing websites for fun on the internet apart from this, then i’ll add in this listing. and in the last Thanks for visiting. if you found this article informative then share this article and feel free.