Non-english environment में रहने वाले लोगों के लिए english सीखना आसान नहीं होता है। हालांकि Internet की पहुँच ने इसे आसान जरूर बना दिया है। तो आइये जानते हैं – How to learn English at home

नोट – इस लेख में जितने भी Apps या अन्य English platform के नाम बताए गए है वो सब Self Experience और Internet Research पर आधारित है। इनमें से किसी का भी Promotion नहीं किया जा रहा है ये बस आपकी सुविधा के लिए है।

How to learn English at home
Read in EnglishYT1FBgYT2

| Things to keep in mind while learning english at home

अक्सर हिन्दी भाषी लोगों के लिए English Learning किसी चुनौती से कम नहीं होता है। और हम में से कई तो अक्सर इस बात को लेकर परेशान भी रहते है। पर आज के इस information technology के जमाने ने इसे बहुत ही आसान बना दिया है।

आज अंग्रेजी में धाराप्रवाह बनने के लिए किसी बड़े शहर में रहने और coaching करने की जरूरत नहीं है। आज internet based ऐसे कई platform है, जहां से हम घर बैठे इंग्लिश बोलना, लिखना, समझना, पढ़ना आदि सीख सकते है। पर इससे पहले कुछ जरूरी बातों को जरूर अपने दिमाग में रखना चाहिए। क्या है वो जरूरी चीज़ आइये देखते हैं;

| Create English environment – इसका मतलब ये है कि किसी भी तरह से अपने आप को English से संबंधित गतिविधियों से घेरे रखना। शुरुआत करने के लिए कई छोटे-छोटे Steps लिए जा सकते हैं, जैसे अपनी खरीदारी की सूची English में लिखना, English Newspaper पढ़ना, रेडियो सुनना, अंग्रेजी में डायरी लिखना, या काम पर जाते समय अपने smartphone पर अंग्रेजी सुनना।

| English जानने वालों से दोस्ती करना या उसके संपर्क में रहना – ऐसे लोगों से आप हर दिन 5 या 10 मिनट बातें कर सकते हैं। ऐसे लोगों के साथ मिलकर एक छोटा सा क्लब भी बनाया जा सकता है इससे एक-दूसरे के गलतियों को सुधारने में मदद मिल सकेगी। अगर ऐसा नहीं कर सकते हैं तो सबसे आसान है किसी कंपनी के English Customer care executive से बात करना, इस बातचीत को जितना चाहे आप लंबा खींच सकते हैं।

| Set your goal and Be optimistic – पहली बात तो हमारे सामने एक स्पष्ट लक्ष्य होना ही चाहिए कि हम किस लेवल तक english सीखना चाहते हैं, फ़िर हमें उसके लिए ऐसे रास्तों की तलाश करनी चाहिए जो थोड़ा funny हो, सहज हो ताकि बोरियत महसूस न हो और मन आशान्वित रहे। इसके लिए English crossword puzzles खेलना, English song सुनना, English comedy movie या shows आदि देखना काफी helpful है।

| Understanding English Culture – मान लीजिये कि आपको खाना बनाते समय के Conversation और उसकी Technicality को समझना है तो इसके लिए आप खुद किताब और notebook निकालकर practice कर सकते हैं या फ़िर youtube पर इसका video देख सकते हैं। Video देखने से फायदा ये होगा कि किस चीज़ को किस sense में कब क्या बोला जाता है और उसका क्या मतलब निकलता है; समझ में आनी शुरू हो जाएगी। चूंकि अब लगभग सभी videos में subtitle होता है, ऐसे में ये और भी आसान हो जाता है।

कुल मिलाकर ये कुछ बातें है जिसे ध्यान में रखा जा सकता है, आगे हम उन platforms की बात करेंगे जो ऊपर बताए गए सारे चीजों को घर बैठे Implement करने की सुविधा देता है। सभी का Basic description दिया हुआ है ताकि आपको अपने रुचि के अनुसार सही platform चुनने में मदद मिल सके;

हम इसे तीन भागों में बांट दिये है ताकि खोजने में आसानी रहे,
(1) How to learn English at home using Apps
(2) How to learn English at home using youtube
(3) How to learn English at home using website।

| How to learn English at home using Apps

1. Learn English speaking Course

ये एक बहुत ही बढ़िया हिन्दी में इंग्लिश सिखाने वाली App है। इसका user interface बहुत ही simple है। इसीलिए ये beginners के लिए बहुत ही अच्छा है। ये बिल्कुल फ्री है और अगर कुल मिलकर देखे तो basic इंग्लिश सीखने के लिए ये काफी अच्छा App है।

Key Features

  • सभी अंग्रेजी वाक्यांश और शब्द अंग्रेजी और हिंदी दोनों में लिखे गए हैं। तो ऐप आपको अंग्रेजी वाक्यांश और वाक्यांश के हिंदी में लिखे गए लेख से आपकी अंग्रेजी सीखने में मदद करता है।
  • किसी भी स्थिति में अंग्रेजी बोलने में आपकी मदद करने के लिए ऐप में 100 से अधिक सामान्य परिस्थितियां और सामान्य अंग्रेजी शब्द हैं।
  • आपको अपडेट रखने के लिए सामग्री साप्ताहिक आधार पर अपडेट की जाती है। इसीलिए नए-नए content जुड़ते रहते हैं।
  • यदि आपके पास पढ़ने का समय नहीं है, तो बस ऑडिओ डाउनलोड करें और आप चलते-फिरते अंग्रेजी सीख सकते हैं। इसके अलावा बाद के संदर्भ के लिए अपने पसंदीदा अंग्रेजी वाक्यांशों या सामान्य अंग्रेजी शब्दों को बुकमार्क भी किया जा सकता है।

2. Duolingo: Learn English Free

ये भी शुरुआत करने वालों के लिए एक बहुत ही बढ़िया Free App है। इसका web version भी उपलब्ध है। यहाँ आपको छोटे-छोटे टास्क दिये जाते है। जैसे – जैसे आप उसे पूरा करते जाएँगे आपका level भी बढ़ता जाएगा। Free App में इसका बड़ा नाम है। जिसको English में कुछ भी नहीं आता है वो भी यहाँ से सीख सकता है। इसके महत्वपूर्ण फीचर्स निम्न है;

  • sign up करने के बाद अगर कभी आप अपना रोज का टास्क पूरा करना भूल जाते है तो ये बकायदे आपको याद भी दिलाता है।
  • डुओलिंगो का मानना है कि उसके प्लैटफ़ार्म पर जो content है वो 34 घंटे विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा के बराबर हैं।
  • अंग्रेजी, चीनी, जापानी, कोरियाई, स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, रूसी, पुर्तगाली, तुर्की और कई अन्य भाषाओं में सीख सकते हैं।
  • आप यहाँ पर बोलने की प्रैक्टिस भी कर सकते है।

Alternative – Mem Rise (Web version) (App version) [इसका paid version भी आता है वो भी 3000 रुपए सालाना के आसपास]

3. Cake – Learn English for Free

ये बहुत ही जबरदस्त App है। यहाँ इंग्लिश सिखाने का तरीका दूसरे App से बिल्कुल ही अलग है। आपको यहाँ पर hollywood movies और ट्रेलर के छोटे-छोटे clippings दिखाये जाते है।

यकीन मानिए ये तरीका बहुत ही बढ़िया है। आपको बिल्कुल भी बोरियत महसूस नहीं होंगी। आप इसकी प्रैक्टिस करते समय एंजॉय करेंगे। ये पूरी तरह से फ्री है।

? Key Features के लिए इस विडियो को देखें;

Want to learn English? Hate spending money?

Please Subscribe Our Channel

4. BBC Learning English

Audio और video programme के माध्यम से इंग्लिश सिखाने का इसका तरीका awesome है। category wise topics का arrangement आपको काफी अच्छा है।

काफी छोटे-छोटे videos यहाँ डाले जाते है। जिससे आप कम टाइम में काफी ज्यादा सीख पाते है। Teachers category में आप अपने doubt क्लियर कर सकते है। यहाँ का quiz section बहुत ही अच्छा है। एक बार जब आप अपने सुनने और पढ़ने के कौशल का अभ्यास कर लेते हैं, तो अपनी समझ का परीक्षण करने के लिए quiz का उपयोग कर सकते हैं।

Key Features

  • जब आप कोई ऑडियो पाठ सुन रहे होते हैं, तो स्क्रीन बंद होने पर भी प्रोग्राम background में चलता रहेगा
  • हर दिन नया Lesson अपडेट किया जाता है।
  • Programmes, Series के नाम या category द्वारा सूचीबद्ध है, यानी कि मनचाहा टॉपिक खोज़ना आसान है।
  • अपने पसंदीदा Series को फॉलो करने की सुविधा
  • Professional English
  • हर दिन अंग्रेजी समाचार के साथ अंग्रेजी सीखने की सुविधा
  • news review and more

5. Utter – Learn English on Chat

इस एप का आइडिया भी बिल्कुल different है। chat के माध्यम से यहाँ आप इंग्लिश को improve कर सकते है। यहाँ Grammar portion को बहुत अच्छे से कवर किया गया है। Difficult word को समझने के लिए dictionary भी है।

इसके अलावा भी कई फीचर्स है जैसे कि 100 से ज्यादा grammar exercises and tests, 300 से ज्यादा basic, intermediate, and advanced English conversation topics, साथ ही बहुत से Professional skills भी यहाँ सिखाये जाते है जैसे कि professional email, resume, presentation आदि।

पर ये पूरी तरह से फ्री नहीं है इसके पूरे features को use करने के लिए आप 249 रूपये देकर 1 साल का subscription ले सकते है। पर ये बहुत ही बढ़िया एप है तो अगर आप पैसा लगाते है तो उसका return आपको मिल जाएगा।

6. Learn English Podcasts – Free

ये पूरी तरह से फ्री एक podcast एप है। जब आप का इंग्लिश थोड़ा सा सुधर जाए तो आप इसे use कर सकते है।

English सुनकर सीखने की और समझने की practice आप यहाँ से कर सकते है। हाँ पर जब आपकी इंग्लिश थोड़ी सी अच्छी हो जाए तभी आप इसका इस्तेमाल करें नहीं तो सब कुछ ऊपर से जाएगा।

Key Features

  • हर हफ्ते नए पॉडकास्ट जोड़े जाते हैं, इसलिए आपके पास सुनने के लिए कभी भी चीजें खत्म नहीं होती हैं।
  • ऑफ़लाइन सुनने की व्यवस्था है
  • Interactive Audio Script आपको कठिन-से-सुनने वाले वाक्यांशों या नई शब्दावली को आसानी से दोहराने की अनुमति देती हैं।
  • pitch control का option है यानी कि अगर स्पीकर को समझना थोड़ा मुश्किल है तो आप ऑडियो स्पीड को धीमा कर सकते हैं।
  • स्क्रीन बंद होने पर आप ऑडियो सुन सकते हैं, जिसका मतलब है कि आप अपने फोन को अपनी जेब में रख सकते हैं और चलते-फिरते पॉडकास्ट सुन सकते हैं।

User Interface देखने के लिए ये video देखें

LearnEnglish Podcasts - Free English listening

Please Subscribe Our Channel

7. Improve Your English | STEP

अगर आपको फ्री में पढ़ना रास नहीं आता है तो ये आप के लिए है। यहाँ बहुत सारे short term course आपको मिल जाएगा। अपनी जरूरत के हिसाब से आप अपना कोर्स select कर सकते है। अलग-अलग course की अलग-अलग फीस है। ये आपको कोचिंग की याद दिलाएगा।

अगर आप पैसा खर्च नहीं करना चाहते है तो भी यहाँ बहुत कुछ फ्री में उपलब्ध है। Free में ये सब मिलेगा – 3 नि: शुल्क अंग्रेजी टेस्ट और 3 वीडियो Lessons, अंग्रेजी भाषा की विभिन्न बारीकियों का हर दिन अभ्यास, 6 गेम (बोलना, लिखना, पढ़ना, सुनना, व्याकरण और शब्दावली) जैसे कौशल के लिए।

8. Practice English with Live Experts

ये एक फोन कॉल based इंग्लिश learning platform है। सीधे-सीधे कहूँ तो आप कॉल कीजिये और एक पेशेवर इंग्लिश स्पीकर से बात कीजिये। बाद में अपनी बात की गयी रिकॉर्डिंग को सुनिए और मूल्यांकन कीजिये।

आप जिस टॉपिक पर चाहे बात कर सकते है। अगर आप बोलने में कुछ गलती कर रहे है तो वो आपको गाइड करेगा। आपको एक दोस्त जैसा मिल जाएगा जिससे आप इंग्लिश में बात कर सकते है। वो भी आपको जब समय मिले तब – हैं न कमाल !

लेकिन, ये फ्री नहीं है। वैसे आप फ्री में 5 मिनट बात कर सकते है। पर अगर आप सही में सीखना चाहते हैं तो आपको अच्छे-खासे पैसे चुकाने पड़ेंगे। वैसे आप इसमें पैसा तभी लगाएं जब आप थोड़ा बोलना सीख गए हो नहीं तो थोड़ी मुश्किल हो सकती है।

Best English Speaking Practice App - EngVarta ( Introduction - English )

Please Subscribe Our Channel

9. Quiz your English

Quiz your English, दुनिया भर के अन्य वास्तविक भाषा सीखने वालों के साथ दोस्ती करते हुए, अंग्रेजी शब्दों की अपनी शब्दावली बनाने और अंग्रेजी व्याकरण सीखने के सबसे मनोरंजक तरीकों में से एक है।

यहाँ विभिन्न माध्यमों से अपने प्रतिद्वंद्वी की तलाश की जा सकती है और फिर वास्तविक समय में उसका सामना किया जा सकता है। खिलाड़ी अपने आँकड़ों की जाँच कर सकते हैं कि वे अपने अंग्रेजी व्याकरण परीक्षण या शब्दावली खेलों में कहाँ गलत हुए हैं, और एक quick rematch के साथ बदला ले सकते हैं।

Subscription लेने वाले लोग कई नई सामग्री को अनलॉक कर सकता है, जिससे उन्हें अंग्रेजी व्याकरण सीखने के अगले स्तर तक पहुंचने में मदद मिलती है। कुल मिलाकर क्विज़ योर इंग्लिश अपनी पसंदीदा भाषा सीखने का आनंद लेने का बिल्कुल नया तरीका है।

10. Beelinguapp

यदि आप audio books से परिचित हैं, तो आपको नई भाषा सीखने के लिए Beelinguapp की नवीन पद्धति पसंद आएगी। यहाँ आप देशी वक्ताओं द्वारा सुनाई गई audio books सुन कर अपने कानों को English ग्रहण करने के लिए प्रशिक्षित कर सकते हैं, यह कहानी सुनाने वाला ऐप पढ़ने का अभ्यास करने के लिए उत्कृष्ट है। इसे चतुराई से दो अलग-अलग भाषाओं में कहानी कहने के लिए डिज़ाइन किया गया है। पहले आप अंग्रेजी में पढ़ते हैं, फिर आप अपनी भाषा में चेक कर सकते हैं।

11. HelloTalk – Chat, Speak & Learn Languages for Free

अगर आपको English सीखने के लिए English बोलने वाला एक उपयुक्त साथी नहीं मिल रहा है? तो फिर HelloTalk आपके लिए है। ये एक निःशुल्क App है जो आपको 15 मिलियन से अधिक सदस्यों से जोड़ता है। यहाँ पर एक twist ये है कि आपको बदले में उन्हें अपनी भाषा सिखानी होगी – यानी कि Language exchange करनी होगी।

इसकी खास बात ये है कि जब आप किसी से chat करेंगे तो उसमें होने वाली spelling mistake आपको बता दिया जाएगा और उसे ठीक भी कर दिया जाएगा। इसके और भी फीचर्स को explore करने के लिए इसे जरूर install करें।

HelloTalk Language Exchange App Introduction

Please Subscribe Our Channel

Bonus – English Pronunciation and Speaky – Language Exchange

| How to learn English at home using youtube

1. DSL English

ये एक YouTube चैनल है। यहाँ जो Teacher पढ़ाते है उनका तरीका बहुत ही अच्छा है। आपको पसंद आएगा। यहाँ से इंग्लिश बोलना आप भले ही न सीखें पर यहाँ आपका Grammar बहुत ही अच्छा हो जाएगा। आप Grammar को बिल्कुल नए तरीके से समझ पाएंगे।

इसके बाद जब आप बोलने का प्रयास करेंगे तो आपको ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इनके पढ़ाने के तरीक़े को आप नीचे क्लिक करके देख सकते है।

Noun Basic Class - 1 by Dharmendra Kumar | DSL ENGLISH | DSL Classes | Noun

Please Subscribe Our Channel

2. Learn English with EnglishClass101.com

जब grammar पर थोड़ी सी पकड़ मजबूत हो जाए तब आप इस youtube channel का मजा ले सकते हैं। अंग्रेज़ी सीखने का ये आसान और मज़ेदार तरीका है। इसके बारे में ज्यादा बताने से अच्छा होगा कि आप खुद ही जाकर एक बार देख लें। इसी के similar एक और youtube channel है – Learn English With Fuken। आप इसे भी देख सकते हैं।

3. Bonus youtube channel

यहाँ मैं कुछ और youtube channel का link दे रहा हूँ, ये काफी अच्छे videos बनाते हैं इससे आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। Dear Sir, Spoken English Guru and Daily English Conversation

| How to learn English at home using websites

1. EF English Live English courses के लिए ये एक अच्छा website है। यहाँ पर बहुत सारा material free में भी उपलब्ध है, ख़ासकर के इनके english से संबंधित blog जो कि आपके बहुत सारे doubt को दूर करने के लिए काफी है। फिर भी ये उन लोगों के लिए ही अच्छा है जो पहले से थोड़ा-बहुत english जानता है और चार-पाँच हज़ार महीना ख़र्च करने में सक्षम है। इसके अन्य लिंक – free English resources, English test

2. Oxford House Language course इसके पास भी ढ़ेरों Language course उपलब्ध है जो आप अपनी सुविधा और समय के हिसाब से चुन सकते हैं। Course पे depend करता है कि आपको कितना prise pay करना होगा। आप चाहें तो सिर्फ अकेले के लिए trainer भी hire कर सकते हैं।

3. Duolingo website इसके app के बारे में ऊपर बताया गया है। अगर आप app install नहीं करना चाहते हैं तो इसके web version का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी के जैसा एक और platform है Memrise, ये भी अच्छा platform है। दोनों में से जो भी अच्छा लगे इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. Tandem ये एक community based platform है, इसके app के through इसे access करना आसान है। इसके community को join कर सकते हैं, अपने language partner को ढूंढ सकते हैं और फिर उससे बातचीत आरंभ कर सकते हैं।

कुल मिलाकर english सीखने के लिए website भी है पर ये सब ज्यादा popular नहीं है, हाँ course offer करने वाले platform जरूर popular है पर अगर आपको कोई course नहीं करना है तो फिर app और youtube को ही prefer करना अच्छा है। अंत में जाते-जाते एक और platform का नाम बताता हूँ जो हम सबके पहुँच में है, वो है google assistance

Google Assistant – अपना mobile ऑन कीजिये । होम बटन को थोड़ी देर दबाये रखिए और google assistant आपके लिए हाजिर हो जाएगा। उससे जी भर के बात कीजिये। सबसे आसान है जिसके लिए आपको कुछ भी नहीं करना पड़ेगा। अगर आप अपना थोड़ा सा इंटेलिजेंस दिखाएंगे तो आप यहाँ बहुत कुछ सीख सकते है।

तो उम्मीद है how to learn english at home नामक ये लेख आपके लिए फायदेमंद साबित हुआ होगा; नीचे कुछ अन्य महत्वपूर्ण लेखों का लिंक दिया गया है उसे भी अवश्य पढ़ें।

????

| Other Important articles

amazing website on the internet
Best free websites for photo editing highly recommended
Highly Recommended Online Study websites for student
unique web tools on internet for all
Best amazing websites on internet for fun
Most useful websites for video editing

Popular articles in Hindi

र और मकान में मुख्य अंतर क्या है?
शंका और संदेह में मुख्य अंतर क्या है?
संस्था और संस्थान में मुख्य अंतर 
शिक्षा और विद्या में अंतर
लैंगिक भेदभाव
मधुबनी चित्रकला
बेरोजगारी
जनसंख्या समस्या, उसका प्रभाव एवं समाधान
झंडे फहराने के सारे नियम-कानून
शिक्षा क्या है?: क्या आप खुद को शिक्षित मानते है?
शेयर मार्केट क्या है?

✖️ If i will find other platforms regarding how to learn english at home apart from this, then i’ll add in this listing. Thanks ✖️