इस लेख में इंटरनेट पर मौजूद कुछ अमेजिंग वेबसाइट (Amazing websites on internet) की संक्षिप्त Description के साथ Listing की गई है, जो कि काफी मज़ेदार है;

तो इस लेख में अंत तक जरूर बने रहें, उम्मीद है आपको ढेरों कमाल के websites के बारे में जानने को मिलेगा। साथ ही नीचे इसी से संबंधित अन्य लेखों का लिंक भी दिया गया है, उसे भी visit करें।

Amazing websites

| Listing of Amazing Websites with description in Hindi

Internet आलादीन के चिराग की तरह है। इसे घिसो तो कई Search Engine जैसे जिन्न निकलते है (जैसे कि google, bing, duck duck go etc.) और फिर उसे आप जो कहो तुरंत हाजिर कर देता है।

फिर भी ये दुनिया इतनी बड़ी है और Internet इतना व्यापक है कि इसके सारी चीजों को Explore करना नामुमकिन सा हो जाता है। ऐसे में हम Internet पर मौजूद कुछ अजूबों से महरूम रह जाते हैं।

आप इससे महरूम न रहे इसीलिए आज हम इस लेख में बात करने वाले है कुछ ऐसे ही Amazing Websites के बारे जिसके बारे में आम तौर पर लोगों को पता नहीं होता है।

जहां इसमें से कुछ बड़े ही काम का है वहीं कुछ बहुत ही मजेदार ! तो आइये एक-एक कर के इन websites के बारे में जानते हैं। सभी वेबसाइटों का Link दिया हुआ है ताकि आप उसे आसानी से Access कर सकें। इस पूरे Listing को 3 भागों में बाँट दिया गया जो कि निम्नलिखित है;

  • Most amazing websites on the internet that everybody should know
  • Amazing websites on internet for students
  • Secret websites on Google

| Most amazing websites on the internet that everybody should know

| You are Getting Old – इस वेबसाइट में जैसे ही आप अपना डेट ऑफ बर्थ डालते हैं तो ये निम्नलिखित चीज़ें आपके बारे में बता देती है। 

  • आप अभी कितने साल, कितने महीने और कितने दिन के हैं।
  • आपकी दिल की धड़कन अब तक कितनी बार धड़क चुकी है।
  • अब तक आप कितनी बार सांस ले चुके है।
  • आपके जन्म के बाद से चन्द्रमा अब तक कितनी बार पृथ्वी का चक्कर लगा चुकी है।
  • आप जब जन्म लिए थे तब कितने लोग इस पृथ्वी पर पहले से मौजूद थे।
  • जब आप जन्म लिए थे उस दिन दुनिया में क्या हो रहा था, कौन दी घटनाएँ घट रही थी।
  • जब आप 6 महीने के थे तब दुनिया में क्या हो रहा था,
  • जब आप जवान हुए तब दुनिया में कौन सी महत्वपूर्ण घटनाएँ घट रही थी।
  • पृथ्वी का सूर्य के चक्कर लगाने के साथ ही आप कितने दूरी तक ट्रैवल कर चुके है।

ये तो मैंने इसके कुछ ही विशेषताओं के बारे में बताया है इसके कहीं अधिक जानकारी वो भी आंकड़ों के साथ आपको Provide किए जाते है और अच्छी बात ये है कि आप अपने रिपोर्ट कार्ड को डाउनलोड भी कर सकते है। 

Find out the ‘Exact’ Time – ये Website इस मायने में खास है कि ये दुनिया के किसी भी देश के किसी भी शहर का रियल टाइम बताता है। और आप आसानी से अपने देश के टाइम के साथ उस देश या शहर के टाइम का Compare कर सकते है।

| Virus Total – ये एक web based virus detector है। अक्सर सोशल मीडिया और किसी अन्य माध्यमों से हमारे पास कई फाइल्स और website links आते रहते है पर वो कितना authentic है या फिर वो एक virus तो नहीं है, हम इसको लेकर अक्सर आसंकित रहते है। वाइरस टोटल एक बहुत ही आसान ऑनलाइन tool है जिसकी मदद से आप किसी भी वेबसाइट के लिंक्स और किसी भी फ़ाइल्स में वाइरस है या नहीं;  पता कर सकते है। 

| Online FM Radio – अगर आपको अलग-अलग रेडियो स्टेशन ढूँढने में दिक्कत आ रही है तो ये वेबसाइट आपका काम आसान कर देगा। यहाँ लगभग सारे रेडियो चैनलों को क्रम से एकत्रित किया गया है। आपको जिस चैनल को सुनना है बस उसे क्लिक कीजिये और आनंद लीजिये कहीं भी और कभी भी। खास बात ये है कि आप दिल्ली के रेडियो चैनलों को कहीं दूसरे स्टेट से भी सुन सकते है। 

| Hallucination – ये भ्रम पैदा करने वाला एक Website है। आप को कुछ देर तक स्क्रीन पर देखना होता है। थोड़ी ही देर में आप फ़ील करेंगे की आप सम्मोहित हो चुके है। आपको सारी चीज़ें हिलती-डुलती दिखायी देगी।

| FlagWaver – अपना मनपसंद झंडा बनाने और उसे फहराने के लिए यहाँ संपर्क करें। ये एक जबर्दस्त Simulation based web app है, जहां आप अपने पसंद के फोटो को लहराते हुए झंडे में बदल सकते हैं।

| India Road Trip Help – ये Website रोड ट्रिप पर जाने वालों के लिए काफी फायदेमंद है। यहाँ से ट्रिप प्लान और manage किया जा सकता है। यहाँ से आप किसी petrol pump पर चल रहे petrol के दाम भी देख सकते है, जिससे की बजट बनाने में आसानी हो सकती है।

| Transfer any Files with We Transfer and File Pizza – वैसे तो सोशल मीडिया ने फ़ाइल्स ट्रान्सफर और शेयर को बहुत ही आसान बना दिया है पर दिक्कत तब आती है जब वो फ़ाइल्स बहुत बड़ी हो जैसे कि 1 जीबी, 2 जीबी या फिर उससे भी बड़ी फ़ाइल्स।

ऐसे में इन दोनों platforms की मदद से आप छोटी से छोटी फ़ाइल्स से लेकर बड़ी से बड़ी फ़ाइल्स आसानी से दुनिया में कहीं भी भेज सकते है।

दोनों को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। पहले वाले में आप 2 जीबी तक के फाइल्स को मुफ्त में ट्रान्सफर कर सकते है । उससे बड़ी फाइल्स के लिए आपको कुछ पैसे खर्च करने पड़ते है। जबकि दूसरी वाली बिलकुल मुफ्त है। पहली वाली ईमेल based सिस्टम है।

जहां आपको अपना ईमेल और जिसको भेजना है उसका ईमेल देना जरूरी होता है। उसी ईमेल पर डाउनलोड लिंक भेज दिया जाता है। दूसरी वाली बहुत ही आसान है बस अपना फ़ाइल अपलोड कीजिये और डाउनलोड लिंक अपने आप generate हो जाएगा। 

| PASSWORD GENERATOR – Password generate करने के लिए ये एक अच्छा tool है, बस जितने character का password रखना चाहते है वो बता दीजिये, ये आपको paasword generate कर के दे देगा।

| Zamzar  – एक file format से दूसरे file format में कन्वर्ट करना अब बहुत ही आसान हो गया है। ये इस मायने में खास है कि यहाँ एक ही जगह सभी file format विकल्प उपलब्ध है। और ये बहुत आसान भी है। 

| HEMMINGWAY APP – यह आपके लेखन को bold और सुस्पष्ट बनाने में मदद करता है। ये कई चीज़ें बताता है, जैसे कि common errors, highlight की सुविधा आदि। अगर आप लिखने के शौकीन है तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

| Eat This Much – ये उनलोगों के लिए बहुत ही उपयोगी है जो Dieting कर रहा है/रही है। आप यहाँ से calculate कर सकते है कि आपने जितना कैलोरी फिक्स किया है उसे पूरा करने के लिए आपको कितना खाना और क्या खाना, खाना चाहिए।  

| My Fridge Food – ये भी Dieting के लिए ही है, यहाँ पर आप अलग- अलग प्रकार के Fruits और सब्जियाँ से  healthy diet बनाना सीख सकते है। जैसे कि अगर आपके पास सिर्फ अंडे है तो उससे क्या – क्या बना सकते है और उससे आपको कितना कैलोरी मिलेगा, ये जान सकते है।  

| Silky Design In Seconds! – ये बहुत ही unique website है। इससे आप बहुत ही खूबसूरत graphical design तैयार कर सकते है वो भी उँगलियों को बस इधर से उधर करके। इसे आप As a Fun भी इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि जैसे ही आप उस पर उँगलियाँ घुमाएंगे, कुछ ऐसी चीज़ें बनेंगी जो आपको excite कर देगा।

| A Soft Murmur – ये भी कमाल का साइट है। यह वेबसाइट आपको अपने पांच ध्वनि प्रभावों में से प्रत्येक की मात्रा को स्वतंत्र रूप से समायोजित करने की अनुमति देती है, जिससे एक बाहरी वातावरण तैयार होता है जो आपकी पसंदीदा सुखदायक गतिविधि जैसा दिखता है। समुद्र तट की “लहरें” और “आग” “बारिश” और “गर्जन” जो चाहे सुन सकते हैं।

| Background Remover – आपको कुछ भी नहीं करना बस अपना फोटो वहाँ डाल दीजिये और उसके बाद जो भी करना है वो खुद ही कर देगा। उसके बाद बस आपको डाउनलोड कर लेना है। आप वहाँ एडिट भी कर सकते है। बहुत काम का वेबसाइट है। 

| Meme Generator – आजकल memes का दौर चल रहा है, social media इसका जरिया है। लेकिन आप अगर खुद memes बनाकर social media पर डालना चाहते है तो ये tool आपके काम की है क्योंकि यहाँ से आसानी से memes generate कर सकते हैं।

| Gravity Points – ये क्या है इसे बताने से अच्छा है आप खुद ही visit कीजिये और देखिये क्या होता है। अपने काम से break लेने के लिए अच्छा है।

| VIDEO TO GIF – इस साइट की खास बात ये है कि यहाँ आप Url डाल सकते है और आसानी से उसके किसी पार्ट का gif बना सकते हैं। gif बनाना यहाँ बहुत ही आसान है।

| HowStuffWorks – चीज़ें कैसे काम करती है; इस साइट पर बहुत सारी ऐसी चीज़ें मिल जाएंगी जिसे आप जानना चाहते होंगे। यहाँ आपको आपकी पसंदीदा content जरूर मिल जाएगा।

| RADIO GARDEN – ये कमाल का tool है, ये क्या करता है इसे बताने से अच्छा होगा कि आप इसे खुद ही visit करें और explore करें। समझने के लिए समझ लीजिये कि ये जो भी radio से संबन्धित है।

| Giphy – अगर आप सही gifs की तलाश में है लेकिन आपको मिल नहीं रहा है तो शायद आपको यहाँ आनी चाहिए, शायद आपको वो यहाँ मिल जाए।

Imgur – यह सप्ताह की सबसे वायरल छवियों को एकत्र करता है और उन सभी को आपके स्क्रॉलिंग और आनंद के लिए एक ही स्थान पर एकत्र करता है। समय बर्बाद करने के लिए Imgur का उपयोग कर सकते हैं, अगर आपका समय बर्बाद नहीं हो रहा है।

[नोट – अगर आप शुरुआत से भारत के संविधान को समझना चाहते हैं तो इस listing को जरूर देखें – भारत का संविधान]

| Amazing websites on internet for students

| Ancient Earth Globe – अगर आप जिज्ञासु है कि आज से 10 लाख साल पहले, 20 लाख साल पहले, 1 करोड़ साल पहले या फिर 5 करोड़ साल पहले पृथ्वी कैसी दिखती होगी। तो फिर ये वेबसाइट आपके बड़े काम की है क्योंकि यहाँ आप जितना चाहे उतना पीछे जाकर उस समय की पृथ्वी को देख सकते है वो भी बिल्कुल 3D मॉडल में। आपको उस समय की पृथ्वी को देखकर जरूर मजा आएगा। 

| Animagraffs – ये थोड़ी सी अलग प्रकार की website है जो proper 3D एनिमेशन के जरिये आपको बताता है कि किस तरह कुछ मशीनें काम करती है। जैसे कि – सिलाई मशीन, बंदूक, कार इंजन, वायलिन, स्पीकर, आँख इत्यादि। इसे आपको जरूर visit करनी चाहिए। 

| Pixel Thoughts – अगर कोई बात आपको परेशान कर रही है या फिर किसी बात को लेकर आप चिंतित है तो आप अपनी परेशानी यहाँ लिख दीजिये और अगले 1 मिनट तक स्क्रीन पर जो भी दिखाई दे रहा है उसे गौर से देखिये और पढ़िये। शायद आपकी परेशानी खत्म हो जाये।

| Unit Converter – Length, Area, Temp., volume, weight एवं time आदि का conversion तो smartphone में अब inbuilt ही आने लगा है लेकिन इस साइट से आप इस सब के अलावा भी ढेरों conversion कर सकते हैं, जैसे कि Engineering convertors, fluid convertors, Heat Converters, Electricity Converters, Magnetism converters, Radiology converters एवं Light converters आदि। इसीलिए ये खास है।

| i2OCR – यह एक मुफ़्त ऑनलाइन optical character recognition (OCR) है जो छवियों और स्कैन किए गए दस्तावेज़ों से टेक्स्ट निकालता है, इस text का फिर आप जैसे चाहे इस्तेमाल कर सकते हैं।

कई बार कोई project तैयार करते समय हमें किसी pdf या image से कोई text चाहिए होता है लेकिन उसे manually लिखने के सिवाय हमारे पास कोई option नहीं बचता है। यही ये काम आता है ये इतना perfectly काम करता है कि एक बार शायद आपको आश्चर्य भी हो जाए।

इसके अलावा भी इस platform पर बहुत कुछ है जैसे कि Pdf को अन्य format में बदलना, pdf का lock तोड़ना, split करना आदि। इसे जरूर visit कीजिये शायद आपको पसंद आ जाए।

| Best educational websites for students in india – अगर आप पढ़ाई के best websites की ख़ोज में है अपनी ख़ोज को यहाँ समाप्त करें। दिये गए लिंक को क्लिक करें और उस page पर जाएँ जहां लगभग 50 best educational websites की listing की गई है, वो भी description के साथ। जरूर visit करें।

[नोट – अगर आप Free में zero लेवल से शेयर मार्केट के बेसिक्स को समझना चाहते हैं तो फिर दिये गए लिंक को क्लिक करें – शेयर मार्केट क्या है?]

| Secret websites on Google

| Open Any Website – कई बार बहुत सारे Websites को बैन कर दिया जाता है या फिर किसी कारणवश internet service provider द्वारा बंद कर दिया जाता है। ऐसी स्थिति में वो वेबसाइट खुलता नहीं रहता है। तो अगली बार अगर ऐसी किसी वेबसाइट को ब्राउज़ करने का मन करें तो दिये गए वेबसाइट का प्रयोग करें। आसानी से खुल जाएगा। वैसे देखा जाए तो ज़्यादातर लोग इसका गलत फायदा उठाते है।

| Artcyclopedia जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है यहाँ पर दुनियाभर के ढेरों Artists के Artwork देखने को मिलेंगे। Website के अनुसार यहाँ अभी 9000 Artist Registered है। उस सब का art आप यहाँ से देख सकते हैं।

| PrivNote – यह एक ऑनलाइन tool है जो उपयोगकर्ताओं को अपने प्राप्तकर्ताओं के ईमेल पर या Url के जरिए नोट्स भेजने की अनुमति देता है। यह खास इसीलिए है क्योंकि आपके नोट्स वास्तव में एक पूर्व निर्धारित समय के बाद स्वयं नष्ट हो जाएंगे और जब यह हो जाएगा तो आपको एक सूचना भी मिलेगी।

| TechJunkie Tools – ये उन कुछ sites में से है जहां आप फ़ाइलों को compress करने, word docs को PDF में बदलने, और भी बहुत कुछ करने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेने या sing up करने की आवश्यकता नहीं है। बस Site पर जाइए और शुरू हो जाइए।

| MathWay – हर किसी को कभी-कभी गणित के साथ थोड़ी अतिरिक्त मदद की जरूरत होती है। इस मदद के लिए वैसे तो बहुत सारी sites उपलब्ध है लेकिन उस के साथ एक आम समस्या यह है कि वे हर चीज में मदद नहीं करती हैं। पर ये Site आपकी मदद जरूर करेगा, बस समस्या दर्ज करें और उत्तर प्राप्त करें।

Internet Archive – ज़्यादातर लोगों को इसके बारे में पता नहीं होता है लेकिन जिसको पता है वो जानता है कि ये एक समंदर है जहां आप जितनी मर्जी नीचे तक गोता लगा सकते हैं। यहाँ पर आपको ऐसी-ऐसी चीज़ें मिलेंगी जो शायद और कहीं न मिलें। जरूर visit करें।

| HotelWiFiTest – अगर आप होटलों में रुकते रहते हैं और वहाँ के wifi को लेकर परेशान रहते हैं तो आप इस site की मदद से समय से पहले यह पता लगा सकते हैं कि किन होटलों में सबसे अच्छा वाई-फाई कनेक्शन है और कौन से होटल मुफ्त वाई-फाई कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं।

| Hacker Typer – अगर आप हैकर बनना चाहते हैं तो भी बिना पढ़ाई के तो इस website को जरूर visit करें। यहाँ पर आप खुद को हैकर जैसा महसूस करा सकते हैं। लोग जब आपको ऐसा करते देखेगा तो दंग जरूर रह जाएगा। हाँ, तब तक ही जब तक की उसे पता न चल जाए।

| Account Killer – अगर आप social media से थक चुके है और उसे छोड़ना चाहते हैं लेकिन आपको पता ही नहीं है कि वहाँ से अपना account कैसे delete करें। तो ये site आपकी मदद करेगा।

| Amazing websites for fun on the internet अगर आपको इतने से भी मन नहीं भरा और कुछ और नया देखना चाहते है तो इस लेख को जरूर पढ़िए यहाँ भी लगभग 40 Amazing websites for fun की listing की गई है वो भी description के साथ।

तो कुल मिलाकर Amazing websites नामक इस लेख में इतना है, उम्मीद है आपको पसंद आया होगा। भविष्य में इस list में और भी sites जोड़े जाएँगे, तो इससे जुड़े रहें। नीचे कुछ अन्य लेखों का लिंक दिया हुआ है, उसे भी अवश्य पढ़ें।

⚫⚫⚫

| Related Important articles

learn english from home for free
Best free websites for photo editing highly recommended
Highly Recommended Online Study websites for student 2021
unique web tools on internet for all
Best amazing websites on internet for fun
Most useful websites for video editing

साइट पर मौजूद अन्य लेख

समाचार और संवाद में अंतर
चिंतक और दार्शनिक में अंतर
सभ्यता और संस्कृति में अंतर
र और मकान में मुख्य अंतर क्या है?
शंका और संदेह में मुख्य अंतर क्या है?
शिक्षा और विद्या में अंतर
साधारण और सामान्य में अंतर
जनसंख्या समस्या, उसका प्रभाव एवं समाधान
झंडे फहराने के सारे नियम-कानून
शिक्षा क्या है?: क्या आप खुद को शिक्षित मानते है?

✖️ If i will find other Amazing websites on the internet apart from this, then i’ll add in this listing. Thanks for visiting. if you find this article informative then its your turn to share this article, just share and feel free.