Internet पर educational websites की कमी नहीं है, फिर भी सारे हमारे काम के नहीं होते हैं और कभी-कभी काम के websites हमारी नजरों से छूट जाती है। इस लेख में हम इसी पर चर्चा करेंगे कि What are the best educational websites for students in india ।

नोट – यहाँ जितने भी website को list किया गया है वो Personal experience और Internet Research पर आधारित है। किसी भी website को promote नहीं किया जा रहा है, ये सब बस आपकी सुविधा के लिए है।

Best educational websites for students in india
📌 Join YouTube📌 Join FB Group
📌 Join Telegram📌 Like FB Page
📖 Read This Article in English

| Listing of Best educational websites for students in india

सारे websites को एक साथ रख देने पर चीज़ें थोड़ी उलझ जाती इसीलिए हमें इसे Categorise करके list किया है ताकि विषय सूची की मदद से आपको जरूरी website खोजने में आसानी हो। अभी के लिए आपको यहाँ 7 category मिलेगी, जो कि भविष्य में बढ़ भी सकता है। तो आइये Best educational websites को explore किया जाए;

1. Best educational websites for students in india offered by Government

| SWAYAM (Study Webs of Active Learning for Young Aspiring Minds) जुलाई 2017 को शिक्षा मंत्रालय द्वारा SWAYAM की शुरुआत की गई थी। यहाँ पर कक्षा 9 से लेकर post graduation तक की courses उपलब्ध है। पोर्टल 1600 से अधिक पाठ्यक्रमों से मुफ्त डाउनलोड करने योग्य study material, वीडियो व्याख्यान (video lectures), चर्चा मंच और online test प्रदान करता है।

जो भी कोर्स आपको करना है आप उसे Enroll कीजिये और एक पहले से तय अवधि में आपका कोर्स खत्म कर दिया जाएगा। पाठ्यक्रम के सफल समापन के बाद, छात्र टोकन शुल्क के बदले में प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। [Swayam App]

| DIKSHA Portal यह भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन सरकारी पोर्टल है। जिसका उद्देश्य है एक बेहतर और आज के मांग के अनुरूप शिक्षक तैयार करना।

कहने को तो ये शिक्षक के लिए है पर अगर आप शिक्षक नहीं भी बनना चाहते है तो भी आपको यहाँ से एक बार जरूर विजिट करना चाहिए। यहाँ पर प्रयोग के माध्यम से समझाया जाता है। इससे आपका विषय-वस्तु पर पकड़ और मजबूत हो जाता है।

यहाँ पर कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक कवर किया गया है। कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए कई भाषाओं में 80,000 से अधिक ई-बुक्स उपलब्ध हैं। Ministry of Human Resource and Development के अनुसार इस पर रोजाना लगभग 30000 लोग पढ़ रहें हैं। [Diksha App]

| National Digital Library of India (NDLI) शिक्षा मंत्रालय ने सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के माध्यम से शिक्षा पर अपने राष्ट्रीय मिशन के तहत सीखने के संसाधनों के virtual store का एक ढांचा विकसित करने के लिए National Digital Library of India (NDLI) परियोजना शुरू की है। यह सभी शैक्षणिक स्तरों के सहायता प्रदान करने हेतु डिज़ाइन किया गया है। इसकी निम्नलिखित विशेषताएँ हैं;

  • लगातार बढ़ते डिजिटल सामग्री भंडार के लिए single window search सुविधा
  • सामग्री भंडार ब्राउज़ करने के विभिन्न तरीके
  • खोज के परिणामों को फ़िल्टर करने की सुविधा
  • उपयोगकर्ताओं के विभिन्न स्तरों के लिए प्रासंगिक सामग्री
  • विभिन्न विषय के लिए उपलब्ध सामग्री: प्रौद्योगिकी, कला और मानविकी, सामाजिक विज्ञान, प्राकृतिक विज्ञान आदि।
  • NDLI App की सुविधा
National Digital Library of India

Please Subscribe Our Channel

e-PG Pathshala यह UGC द्वारा निष्पादित शिक्षा पर अपने राष्ट्रीय मिशन के तहत शिक्षा मंत्रालय की एक पहल है। यह सामाजिक विज्ञान, कला, ललित कला और मानविकी, प्राकृतिक और गणितीय विज्ञान से संबंधित 70 विषयों में उच्च गुणवत्ता, पाठ्यक्रम-आधारित, इंटरैक्टिव ई-सामग्री उपलब्ध करवाता है। हालांकि ये Post-Graduate student के लिए है।

| E-ShodhSindhu शिक्षा मंत्रालय और भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से नियोजित ई-शोध सिंधु एक डिजिटल पुस्तकालय है जो उच्च शिक्षा के लिए e-resources जैसे पत्रिकाओं, ई-पुस्तकों आदि तक पहुंच प्रदान करता है। यहाँ आप केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों जैसे सभी शैक्षणिक संस्थानों के सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

| National Programme on Technology Enhanced Learning (NPTEL) इसकी शुरुआत सात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (बॉम्बे, दिल्ली, कानपुर, खड़गपुर, मद्रास, गुवाहाटी और रुड़की) द्वारा भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर के साथ 2003 में की गई थी।

इसके तहत पांच प्रमुख विषयों की पहचान की गई (सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग) और वीडियो प्रारूप में इस पर पाठ्यक्रम विकसित किए गए।

आगे चलकर इसमें और विस्तार लाया गया। इसका लक्ष्य है Aspirants को Domain Expert बनाना। यहाँ से आप Certificate भी प्राप्त कर सकते हैं।

| Virtual Labs यह NME-ICT के तहत शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से भारत सरकार द्वारा स्थापित एक digital consortium है। इसका मुख्य उद्देश्य विज्ञान और इंजीनियरिंग के विभिन्न विषयों में प्रयोगशालाओं को रिमोट-एक्सेस प्रदान करना है। ये Virtual Labs स्नातक स्तर (graduate level), post graduate level के साथ-साथ researchers के लिए भी उपयोगी है।

| Swayam Prabha ये 24X7 आधार पर उच्च गुणवत्ता वाले शैक्षिक कार्यक्रमों के प्रसारण के लिए समर्पित 34 DTH चैनलों का एक समूह है। इसके तहत हर दिन कम से कम 4 घंटे के लिए नई सामग्री होगी जिसे एक दिन में 5 बार दोहराया जाएगा, जिससे छात्र अपनी सुविधा के लिए समय चुन सकेंगे। अगर आप टीवी चैनल के माध्यम से पढ़ाई करने की सोच रहे हैं तो ये बढ़िया है।

2. Best educational websites for students in india regarding online Courses

| Udemy: Online Courses सीखने और सिखाने के लिए ये एक बहुत ही अच्छा platform है। यहाँ से आप बहुत कुछ सीख सकते हैं जैसे कि IT and sofgware, Academic classes, music, designing, photography आदि।

कुल मिलाकर यहाँ ऐसे-ऐसे courses मिलेंगे जो आमतौर पर school या college में नहीं मिलते, जबकि ये बाज़ार के मांग के अनुरूप होता है। ज्यादा बताने से अच्छा है आप खुद ही try करें। [Udemy App]

| Coursera ये एक कमाल का platform है जहां से आप दुनियाभर के 200 से अधिक University और Company के Expert से अपनी पसंदीदा skill सीख सकते हैं। यहाँ सैंकड़ों free courses उपलब्ध है, तो अगर आप इसकी quality check करना चाहते हैं तो पहले free course करके देख लें, निश्चित ही आपको पसंद आएगा। यहाँ से आप degree भी हासिल कर सकते हैं।

| FutureLearn ये भी Coursera की तरह ही है। आप एक Professional के रूप में विकसित होना चाहते हैं या एक new hobby खोजना चाहते हैं, लगभग सभी विषयों पर यहाँ ऑनलाइन पाठ्यक्रम है। ये भी degree ऑफर करता है।

अगर विश्व के बड़े नामी-गिरामी university से पढ़ने का और सर्टिफिकेट लेने का सपना है तो उसे आप यहाँ से जरूर पूरा कर सकते हैं। यहाँ पर short term course से लेकर long term course तक उपलब्ध है। आप बहुत ही कम पैसों में विश्व के बड़े-बड़े university से सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते है। 

| edXOnline Professional Skill Based Courses उपलब्ध करवाने में इसका भी बड़ा नाम है। यहाँ आप Computer Science, Language, Data Science, Business & Management, Engineering, Humanities आदि से संबंधित ढेरों courses कर सकते हैं।

| Elearnmarkets अगर आप stock market में पारंगत होना चाहते हैं तो ये platform आपके लिए है। यहाँ Beginners से लेकर Advance level तक का course उपलब्ध है। इनका दावा है कि ये आपमें ऐसा professional skill विकसित करेंगे जो आपको आज के वित्तीय बाज़ार में सही से स्थापित कर सकेगा। Courses कैसा है इसे पता करने के लिए पहले Free Course करके भी देख सकते हैं।

| OpenLearning ये भी एक Online courses provide कराने वाला एक platform है। आप चाहे तो इसे भी एक option की तरह देख सकते हैं, हालांकि यहाँ courses के prise थोड़ा अधिक हो सकता है।

| Physics by HC Verma अगर आप Physics पढ़ना चाहते है वो भी इस क्षेत्र के जाने-माने प्रोफेसर HC Verma से, तो आप यहाँ से पढ़ सकते हैं। यकीन मानिए यहाँ से आपको पढ़ के मजा आ जाएगा, मैंने यहाँ से कोर्स किया है। सबसे अच्छी बात तो ये है कि अगर आप कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करते हैं तो आपको IIT Kanpur से सर्टिफिकेट भी मिलेगा।

| Bonus – Alison (यहाँ से आप 1350 से अधिक Certificate courses free में कर सकते हैं वो भी Stanford, Yale, MIT और Cambridge जैसे University से), Udacity (ये भी एक ठीक-ठाक platform है जहां शिक्षार्थी अपनी जरूरत के कौशल सीखने के लिए आते हैं)।

3. Best educational websites for students in india regarding video tutorials

| Khan Academy ये पूरी तरह से Free platform हैं जहां से आप class 1 से लेकर class 12 तक की पढ़ाई कर सकते हैं। यहाँ आपको हिन्दी में भी video tutorials मिलेंगे इसीलिए ये हिन्दी भाषी छात्रों के लिए भी एक अच्छा option है free में पढ़ाई करने के लिए।

| TED इसके बारे में तो आपने जरूर सुना होगा क्योंकि youtube पर इनके बहुत सारे videos काफी popular है। कुल मिलाकर टेड एक गैर-लाभकारी संस्था है जो विचारों को फैलाने के लिए समर्पित है, वो भी आमतौर पर छोटी मगर शक्तिशाली वार्ता के रूप में। इसके true potential को explore करने के लिए इसके site को जरूर visit करें।

| Free Video Lectures इसकी शुरुआत सभी के लिए मुफ्त educational video lectures लाने के उद्देश्य से की गई थी। यहाँ सभी video lectures शीर्ष विश्वविद्यालयों के होते हैं। ये video lectures दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों के विद्वानों, प्रोफेसरों, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं द्वारा Class room recording है। तो अगर आप free में बहुत कुछ चाहते हैं तो फिर ये आपके लिए है।

| Youtube इसके बारे में तो बताने की जरूरत ही नहीं है, आज शायद ही कुछ हो जो youtube से छूटा हो। आज ये कहने में कोई हर्ज नहीं कि youtube एक education hub बन गया है।

| Howcast ये कमाल का platform है क्योंकि यहाँ आपको ऐसे-ऐसे videos मिलेंगे जो आपको रोमांचित कर देगा। जैसे कि यहाँ बालों और मेकअप, खेल और फिटनेस, और भोजन और परिवार, नृत्य और मनोरंजन, कला और शिल्प, और स्वास्थ्य और रिश्तों से संबंधित ढ़ेरों creative videos मिलेंगे।

| Futures Channel ये एक अलग प्रकार का platform है जहां पर आपको कुछ अलग प्रकार के videos देखने को मिलेंगे। यह विभिन्न स्कूलों के साथ-साथ प्रकाशकों, विज्ञान केंद्रों, पेशेवर विकास सेवा प्रदाताओं, संबंधित वेबसाइटों के साथ साझेदारी करता है ताकि उनके शैक्षिक उद्देश्यों को बढ़ाने के लिए उच्च गुणवत्ता वाली वास्तविक दुनिया की डिजिटल सामग्री प्रदान की जा सके। .

| Bonus – Big Think (for making own opinion), Brightstorm (to solve math problems) and CosmoLearning (for academic and skill based learning)

4. Best educational websites for students in india regarding code learning

| Codecademy Coding सीखना आज के समय में बहुत ही फायदेमंद है क्योंकि ये उभरता हुआ क्षेत्र है। Basic coding यहाँ से free में सीखी जा सकती है, Advance के लिए पैसे pay करने पड़ेंगे।

| W3Schools Free में coding सीखने के लिए सबसे अच्छे platform में से एक है। यहाँ से html, Js, c++, css, python आदि सीख सकते हैं। coding सीखने वालों के लिए ये एक ख़जाना की तरह है।

| HTML Dog ये website मुख्य रूप से html, css और jawa script पर focus करता है। इसीलिए यहाँ पर इससे संबंधित सारे tutorial एक क्रम में आपको मिल जाएँगे। शुरुआत करने के लिए ये एक अच्छा platform है।

| RubyMonk Free में Ruby सीखने के लिए एक अच्छा platform है। यहाँ पर मौजूद tutorial काफी interactive है जो कि आपको बहुत ज्यादा पसंद आएगा।

| CodingBat ये platform मुख्य रूप से coding practice के लिए बनायी गई है। code को कैसे काम करना चाहिए, इस बारे में अपनी समझ को मजबूत करने के लिए कई practice problems से गुजरना एक शानदार तरीका है। jawa और python की practice यहाँ की जा सकती है।

| Learn Code the Hard Way coding सीखने के लिए ये platform बहुत ही interactive pdf provide कराती है। अगर आपको पढ़ने का शौक है या खुद पढ़कर सीखने की इच्छा रखते हैं तो फिर ये platform आपके लिए है।

5. Best educational websites for Learning Language

| Verbling अगर आप online english tutor ढूंढ रहे हैं शायद यहाँ आपको वो मिल जाएगा। Language सीखने की ये एक अच्छी जगह है अगर आप घंटे के 1000 रुपए या उससे ज्यादा खर्च करने में सक्षम है तो।

| busuu Free में यहाँ से बहुत कुछ सीख सकते हैं हालांकि थोड़ा advance सीखने के लिए आपको कुछ पैसे pay करने पड़ सकते हैं। फिर भी basic english सीखने के लिया अच्छा platform है।

| Lingualia ये एक AI (artificial intelligence based platform है जहां से आप english सीख सकते हैं। english सीखने की प्रक्रिया को कई चरणों में बाँट दिया गया है इससे समझना आसान हो जाता है। हालांकि यहाँ आपको पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

| यहाँ पर ये जानना जरूरी है कि English सीखने के ढेरों आसान और free तरीके उपलब्ध है जिसकी मदद से जिसको कुछ भी नहीं आता है वो भी english सीख सकता है। वो कैसे इसके लिए एक अलग से लेख site पर उपलब्ध है आपको उसे देखना चाहिए। यहाँ से देखें – How to learn English at home in Hindi

6. Best websites for Online Books

| Gutenberg अगर आप english novel एवं literature आदि पढ़ने के शौकीन है और free में ये सब पढ़ना चाहते हैं तो यहाँ visit कर सकते हैं यहाँ पर उन books का भंडार है जो copyright free है। इसे आप download भी कर सकते है।

| LibriVox अगर आपको किताबें पढ़ने से ज्यादा उसे सुनना अच्छा लगता है तो फिर आप यहाँ visit कर सकते हैं यहाँ इंग्लिश में बहुत सारी audiobooks free में सुनने को मिल जाएँगे। यहाँ हिन्दी audiobooks भी उपलब्ध है पर वो बहुत ही सीमित है हो सकता है आपका पसंदीदा आपको यहाँ न मिले।

Internet Archive – ये पूरी तरह से free platform है जहां लाखों किताबें, Movies, software, Podcast और webpage आदि उपलब्ध है। हिन्दी में भी यहाँ इतने material उपलब्ध है कि शायद आप पढ़ते-पढ़ते थक जाएँगे। कुछ ऐसी किताबें जो आपको आज के डेट में शायद मार्केट में भी न मिले यहाँ खोजने पर मिल जाएँगे। कुल मिलाकर ये पूरा का पूरा समंदर है जितना गहरा गोता लगा सकते हैं लगा लीजिये।

JIO Magazines – आज के समय में magazine पढ़ने के लिए ढेरों website internet पर उपलब्ध है लेकिन सभी में आपको subscription लेने पड़ेंगे पर यहाँ ऐसा कुछ भी नहीं कम से कम अभी के लिए तो नहीं। हिन्दी भाषी लोगों के लिए ये एक अच्छा platform हो सकता है क्योंकि यहाँ पर आपको विभिन्न प्रकार के magazine free में पढ़ने को मिल जाएँगे।

यहाँ Automobile, Health, Business, Science and tech. एवं Education आदि से संबन्धित ढ़ेरों magazines उपलब्ध है। इसके अलावा यहाँ Newspapers भी उपलब्ध है, तो कुल मिलाकर इसके इस्तेमाल से आपको content की कमी महसूस नहीं होगी।

ResearchGate – अगर आपको research paper पढ़ना अच्छा लगता है तो यहाँ Engineering, Biology, computer science, chemistry, social science, astrophysics एवं medicine से जुड़े ढ़ेरों research paper पढ़ सकते हैं। हाँ लेकिन ये english में है, पर अगर चाहे तो किसी tool के मदद से हिन्दी में पढ़ सकते हैं।

7. Best miscellaneous educational websites for students in india

| Speed Reader – बहुत ही तेजी के साथ पढ़ना सीखने के लिए इस वेबसाइट को डिज़ाइन किया गया है। आपको जो भी पढ़ना है उसे दिये गए बॉक्स में पेस्ट कर दीजिये और शुरू हो जाइए………. । 

| Kidswebindia – यहाँ बच्चों के लिए बहुत कुछ उपलब्ध है जैसे कि Rhymes, Stories, Art play, Riddles, puzzles और भी बहुत कुछ। पर ये उन बच्चों के लिए ज्यादा फायदेमंद है जो english जानते हैं क्योंकि ये site पूरी तरह से इंग्लिश में है। जिसकी मातृभाषा हिन्दी या अन्य भाषा है उसके लिए यहाँ थोड़ी दिक्कत हो सकती है।

| Mathway – यह विद्यार्थियों को उनकी गणित की समस्याओं को समझने और हल करने के लिए आवश्यक tool प्रदान करता है। अगर आपसे कोई सवाल solve नहीं हो रहा है तो बस उसे यहाँ paste कर दीजिये या फिर आप चाहे तो फोटो खींच कर भी डाल सकते हैं। उम्मीद है आपको आपका answer मिल जाएगा।

| WolframaAlpha – बहुत सारी चीजों का जवाब पाने के लिए ये एक बहुत ही बढ़िया platform है। ये कैसे काम करता है इसके बारे में बताना थोड़ा मुश्किल है लेकिन ये काम जबर्दस्त करता है। आपको इसे एक बार जरूर visit करनी चाहिए। यहाँ पर explore करने के लिए इतना कुछ है कि आपको शायद बहुत बार इस site पर जाना पड़े।

| Animagraffs – ये भी एक कमाल की website है जो proper 3D एनिमेशन के जरिये आपको बताता है कि किस तरह कुछ मशीने काम करती है। जैसे कि – सिलाई मशीन, बंदूक, कार इंजन, वायलिन, स्पीकर, आँख इत्यादि । इसे आपको जरूर visit करनी चाहिए। 

| Test Your Vocab – अगर आपको आपको अपनी word power का आकलन करना है तो ये आपके काम आ सकता है। आपको डाटा के साथ पता चल जाएगा कि आपका vocab. कितना strong है।

| विकासपिडिया – शायद आपने इसका नाम भी सुना हो। ये भारत सरकार द्वारा संचालित एक साइट है और मैं तो कहूँगा बहुत ही काम का साइट है। बिलकुल विकिपीडिया की तरह पर इंडियन स्टाइल में। ये आपको उन जानकारियों से अवगत कराएगा जो आपको प्रतियोगी परीक्षा में तो मदद करेगा ही साथ ही आपके common sense को भी बढ़ाएगा। क्योंकि यहाँ पर आपको बहुत ही deeper level का article पढ़ने को मिलेगा।

| DDE LNMU – यहाँ पर Graduation और Post graduation से संबंधित ebooks free में मिल जाएंगे जिसे आप download कर पढ़ सकते हैं।

| wonderhindi – और इसके बारे में तो आप जानते ही होंगे। इस साइट से तो आपको जुड़े ही रहना चाहिए क्योंकि यहाँ आपको हर बार मजा आएगा जब आप कठिन चीजों को सरल, सहज और मनोरंजक भाषा में सीखेंगे। इस साइट पर अभी आप constitution को पूरा समझ सकते हैं इसके साथ ही ढेरों key difference पढ़ सकते हैं, और भी काफी कुछ आगे आने वाला है तो आप इससे जरूर जुड़े रहे।

कुल मिलाकर best educational websites for students in india नामक इस लेख में अभी के लिए इतना ही। जैसे-जैसे हमें best websites के बारे में पता चलेगा हम उसे इस में add कर देंगे। फिलहाल नीचे कुछ अन्य लेखों का लिंक दिया हुआ है उसे भी अवश्य पढ़ें। कुछ सुझाना चाहते हैं तो कमेंट करें।

????

| Some more Important articles

|10 ways to learn english from home

| amazing website on the internet

| Best free websites for photo editing

| unique web tools on internet for all

| Best amazing websites on internet for fun

| Most useful websites for video editing

✖️ If i will find other best educational websites for students in india apart from this, then i’ll add in this listing. Thanks!