इस लेख में हम बाँटू भाषा परिवार [Bantu languages] पर सरल एवं सहज़ चर्चा करेंगे एवं इसके विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने का प्रयास करेंगे।

बेहतर समझ के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें और इसके पिछले वाले लेख को अवश्य पढ़ें ताकि आप समझ सकें कि भाषाओं के वर्गीकरण का आधार क्या है? 📄 भाषा से संबंधित लेख

Like Facebook PageRelax with Music VideosWonderHindi Youtube
बाँटू भाषा
Image Source – wikimedia

| बाँटू भाषा परिवार की पृष्ठभूमि

भाषा को मुख्य रूप से दो भागों में वर्गीकृत किया जाता है – आकृतिमूलक वर्गीकरण (morphological या syntactical classification) और पारिवारिक वर्गीकरण (genealogical classification)।

पारिवारिक वर्गीकरण के तहत विद्वानों ने सम्पूर्ण भाषा को भौगोलिक आधार पर पहले चार खंड में विभाजित किया है, जो कि कुछ इस तरह है; (1) अमेरिकी खंड (2) अफ्रीका खंड (3) यूरेशिया खंड (4) प्रशांत महासागर खंड

इसी में से अफ्रीका खंड के तहत 3 भाषा परिवारों को रखा गया है, उसी में से एक है बाँटू भाषा परिवार [Bantu languages], और इस लेख में हम इसी पर चर्चा करने वाले हैं।

Read – भारोपीय भाषा परिवार (Indo-European Language Family)

बाँटू भाषाएं [Bantu languages], नाइजर-कांगो भाषा परिवार के बैंटोइड (bantoid) उपसमूह से संबंधित लगभग 500 भाषाओं का एक समूह है।

नाइजर-कांगो उप-सहारा अफ्रीका के अधिकांश हिस्सों में बोली जाने वाली एक काल्पनिक भाषा परिवार है। यह मंडे भाषाओं, अटलांटिक-कांगो भाषाओं और संभवतः भाषाओं के कई छोटे समूहों को एकजुट करता है जिन्हें वर्गीकृत करना मुश्किल है। बंटू भाषाएं भी इसमें से एक है।
यदि मान्य है, तो नाइजर-कांगो सदस्य भाषाओं के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा, बोलने वालों के मामले में तीसरा सबसे बड़ा और भौगोलिक क्षेत्र के मामले में अफ्रीका का सबसे बड़ा देश होगा।

बंटू भाषाएं बहुत बड़े क्षेत्र में बोली जाती हैं, जिसमें दक्षिणी कैमरून से पूर्व की ओर केन्या तक अधिकांश अफ्रीका शामिल हैं; दक्षिण की ओर महाद्वीप के सबसे दक्षिणी सिरे तक शामिल हैं।

बाँटू भाषाएं [Bantu languages] बोलने वालों का लगभग एक-छठा, और बंटू भाषाओं का लगभग एक-तिहाई, अकेले कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में पाया जाता है (2015 तक 60 मिलियन वक्ता)।

रूंडी, रवांडा, शोना, ज़ोसा और ज़ुलु सहित पाँच मिलियन से अधिक लोगों द्वारा बारह बंटू भाषाएँ बोली जाती हैं। 13 मिलियन वक्ताओं के साथ झोसा (Xhosa), 12 मिलियन वक्ताओं के साथ ज़ुलु और 10 मिलियन से कम बोलने वाले शोना (shona) शामिल हैं। जिम्बाब्वे में कलंगा, माटेबेले, नांबिया और ज़ोसा बोलने वाले हैं।

बंटू बोलने वालों की कुल संख्या करोड़ों में है, 2010 के मध्य में लगभग 350 मिलियन (अफ्रीका की कुल आबादी का लगभग 30% या विश्व जनसंख्या का लगभग 5%) अनुमानित है।

स्वाहिली, जिसे पाँच मिलियन लोग मातृभाषा के रूप में बोलते हैं और लगभग 30 मिलियन दूसरी भाषा के रूप में, वाणिज्य और साहित्य दोनों में महत्वपूर्ण बंटू लिंगुआ फ़्रैंका है।

विशेषताएं

बान्तु शब्द मनुष्य का वाचक है। बा शब्द बहुवचन सूचक है और न्तु शब्द मनुष्य का बोधक। इस परिवार की सबसे महत्वपूर्ण भाषा जंजीबार की स्वाहिली है। पहले यह अरबी लिपि में लिखी जाती थी लेकिन अब ये रोमन लिपि में लिखी जाती है।

बाँटू भाषाएँ अश्लिष्ट योगात्मक है।

(1) अशिलिष्ट योगात्मक (simple agglutinating)
इसमें अर्थ तत्व के संग रचना तत्व का भी अंश होता है। लेकिन दोनों की स्थिति बिलकुल स्पष्ट होता है। यानी कि इस वर्ग की भाषाओं में अर्थ तत्व के साथ प्रत्यय या विभक्ति का योग एक जगह होते हुए भी अलग-अलग दिखायी देता है।
इस वर्ग के भाषा का उत्कृष्ट उदाहरण तुर्की है। वहाँ शब्द में अवयव का योग अत्यंत सुंदर होता है। जैसे कि
एव = घर (एकवचन)
एव-देन = घर से,
एव-इम – हमारा घर,
एव-इम-देन = हमारे घर से।
अशिलिष्ट योगात्मक में रचना तत्व और अर्थ तत्व कभी पहले तो कभी मध्य में तो कभी अंत में एवं कभी-कभी पूर्वान्त में जुटता है।

प्रत्ययों का योग पूर्व में होता है। जैसे बान्तु – बा (बहु), न्तु (आदमी)। प्रत्यय शब्द पहले लगते हैं।

लिंग विचार का अभाव है।

ध्वनि साम्य मुख्य गुण है। एकवचन में उम, उ आदि आते हैं और बहुवचन में अब, ओ आदि लगते हैं। इसी के अनुसार ध्वनि साम्य होता है। जैसे कि उमून्तु बेतु ओमुच्ले – आदमी हमारा सुंदर लगता है।
अबन्तु बेतु अब्ब्ले – आदमी हमारे सुंदर लगते हैं।

स्वर भेद से अर्थभेद होता है। जैसे – होफ़िनेल्ला (बांधना), होफिनोल्ला (खोलना)

सभी शब्दों के अंत में स्वर होते हैं। संयुक्त व्यंजनों का प्रयोग नहीं होता। परंतु नासिक्य का संयोग देखा जाता है। जैसे न्तु ।

उम्मीद है बाँटू भाषा आपको समझ में आया होगा। भाषा विज्ञान को अच्छे से समझने के लिए भाषा पर लिखे अन्य लेखों को भी पढ़ें;

भाषा विज्ञान एवं संबंधित अवधारणा [Basic Concept]
भाषा और बोली में अंतर।Language and Dialect in Hindi
भाषा में परिवर्तन का कारण : संक्षिप्त परिचर्चा [भाषा-विज्ञान]
भाषा का पारिवारिक वर्गीकरण [संक्षिप्त एवं सटीक विश्लेषण]

References,
भाषा विज्ञान [ मलय-पोलिनेशियाई भाषा ] DDE MD University [Text Book]
Bendor-Samuel, J. T. (2017, January 25). Bantu languages. Encyclopedia Britannica. https://www.britannica.com/art/Bantu-languages
Wikipedia contributors. (2022, August 20). Bantu languages. In Wikipedia, The Free Encyclopedia. Retrieved 13:04, August 31, 2022, from https://en.wikipedia.org/w/index.php?title=Bantu_languages&oldid=1105500701

जनसंख्या समस्या, उसका प्रभाव एवं समाधान
झंडे फहराने के सारे नियम-कानून
शिक्षा क्या है?: क्या आप खुद को शिक्षित मानते है?
भारत में आरक्षण [Reservation in India] [1/4]
आरक्षण का संवैधानिक आधार एवं इसके विभिन्न पहलू [2/4]
आरक्षण का विकास क्रम (Evolution of Reservation) [3/4]
रोस्टर (Roster) – आरक्षण के पीछे का गणित [4/4]
क्रीमी लेयर (Creamy Layer) : पृष्ठभूमि, सिद्धांत, तथ्य…
उच्चतम न्यायालय: भूमिका, गठन, इत्यादि
उच्चतम न्यायालय की स्वतंत्रता
भारत में न्यायिक समीक्षा
उच्चतम न्यायालय का क्षेत्राधिकार
उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता 
न्यायिक सक्रियता: अर्थ, फायदे, आदि
PIL – जनहित याचिका
क्या नौवीं अनुसूची की न्यायिक समीक्षा हो सकती है?